'मुसलमानों की तौहीन कर रहे हैं मोदी', भड़के ओवैसी ने किया ये बड़ा दावा; लगाए कई गंभीर आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated May 26, 2024, 07:37 AM IST

Election News: असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि पीएम मोदी मुसलमानों का अपमान कर रहे हैं। वो सुनिश्चित करेंगे कि वह दोबारा प्रधानमंत्री न बनें। उन्होंने दावा किया कि अगर मोदी दोबारा सत्ता में आए तो लोगों की समस्याएं कोई नहीं सुनेगा। अगर युवा नौकरी के लिए आवाज उठाएंगे तो वे राम मंदिर पर ताले का हौवा खड़ा करने की कोशिश करेंगे।

Owaisi Slams PM Modi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलसूत्र और आरक्षण के संबंध में की गयी टिप्पणी को लेकर उन पर मुसलमानों का 'अपमान' करने का आरोप लगाया। बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, 'दिल्ली में अगर जरूरत पड़ेगी भारत की जनता ऐसा फैसला देगी कि तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न बनें। मैं आपसे वादा करता हूं कि एआईएमआईएम पार्टी यकीनन कोशिश करके किसी ऐसे व्यक्ति को देश का प्रधानमंत्री बनाएगी जिसका संबंध भाजपा और मोदी से न हो।'

Owaisi Slams PM Modi

PM मोदी पर क्यों भड़के असदुद्दीन ओवैसी?

पीएम मोदी पर ओवैसी ने लगाया झूठ बोलने का आरोप

ओवैसी की पार्टी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा, 'मोदी ने झूठ बोला जब उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं अधिक बच्चे पैदा करती हैं। वह बार-बार यह कहकर समुदाय की तौहीन कर रहे हैं कि मुसलमान मंगलसूत्र ले लेंगे। एक सच्चा मुसलमान हमेशा अपनी बहनों और उनके मंगलसूत्रों की रक्षा करेगा।' रोहतास जिले के नासरीगंज में आयोजित रैली में ओवैसी ने काराकाट से अपनी पार्टी की उम्मीदवार के बारे में कहा, 'हमारी बहन प्रियंका चौधरी को वोट दें। यह मेरा वादा है कि मेरी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि देश का अगला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भाजपा का कोई अन्य नेता नहीं हो।'

End of Feed