8.3 करोड़ रुपये के गहने, कई कंपनियों में हिस्सेदारी, 82 करोड़ की देनदारी...वाई एस शर्मिला की नेटवर्थ करेगी हैरान

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 22, 2024, 03:06 PM IST

इस साल जनवरी में अपनी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाली शर्मिला (50) ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Y S Sharmila Networth: आंध्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई.एस. शर्मिला ने कडप्पा लोकसभा सीट से नामांकन के दौरान अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। उन्होंने अनुमानित 132.56 करोड़ रुपये की संपत्ति और 82.77 करोड़ रुपये देनदारी घोषित की है। इसमें उनके भाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन का 82.58 करोड़ रुपये का ऋण शामिल है। इस साल जनवरी में अपनी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस में विलय करने वाली शर्मिला (50) ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

YS sharmila

वाई एस शर्मिला की नेटवर्थ

भाई और भाभी से लिया कर्ज

अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भाई जगनमोहन से कर्ज के अलावा शर्मिला ने अपनी भाभी यानी जगनमोहन की पत्नी वाई.एस. भारती से 19.56 लाख रुपये का कर्ज लेने की भी घोषणा की। हलफनामे के मुताबिक शर्मिला के पास 123.26 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इनमें छह कंपनियों सारा एम्पायर होल्डिंग्स, एक्सएस हाइड्रो एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, स्वाति पावर लिमिटेड, राज युवराज एंटरप्राइजेज, प्रकाश पाइप्स लिमिटेड और चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट लिमिटेड में 2 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

End of Feed