28 को बंगाल दौरे पर गृह मंत्री शाह, TMC के खिलाफ चार्जशीट अभियान की होगी शुरुआत, चुनावी अभियान को देंगे धार

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह 28 मार्च को कोलकाता पहुंचने वाले हैं। बंगाल चुनाव इस बार भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। गृह मंत्री का बार-बार बंगाल दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Amit Shah News: पश्चिम बंगाल में सियासी सरगर्मी काफी बढ़ गई है। उम्मीदवार तो चुनाव प्रचार में जुट ही गए हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता भी अपने दौरों से चुनावी धार को तेज बनाने में जुटे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह 28 मार्च को कोलकाता पहुंचने वाले हैं। बंगाल चुनाव इस बार भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। गृह मंत्री का बार-बार बंगाल दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

amit shah

4 मई को आएंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे।

TMC के खिलाफ चार्जशीट अभियान की होगी शुरुआत

कोलकाता में शाह पार्टी की तरफ से प्रेंस कॉन्फ्रेंस को संबोधित और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट अभियान की शुरुआत करेंगे। एएनआई की रिपोर्ट में बंगाल भाजपा के सूत्र के हवाले से कहा गया है कि 'इस चार्जशीट में ममता सरकार के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और उसकी नाकामियों का पूरा ब्योरा होगा।' भाजपा नेताओं का कहना है कि चार्जशीट में भर्तियों में हुई धांधली, वित्तीय कुप्रबंधन एवं प्रशासनिक खामियों का जिक्र होगा। यही नहीं भाजपा तृणमूल कांग्रेस के 15 सालों के शासन पर श्वेत पत्र लाने की तैयारी में है। इसमें ममता सरकार के 'कु-प्रशासन एवं भ्रष्टाचार' के बारे में बताया जाएगा।

End of Feed