इलेक्शन

बेतिया में अमित शाह ने समझाई 'क्रोनोलॉजी'; बोले- 8 बजे शुरू होगी गिनती, 11 बजे लालू-राहुल...

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रामनगर, बेतिया में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मतगणना की 'क्रोनोलॉजी' समझाते हुए कहा कि 14 नवंबर को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी और 11 बजे तक राहुल और लालू की पार्टियों का सफाया हो जाएगा। शाह ने दावा किया कि मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA बहुमत से सरकार बनाएगी।

Image

रामनगर की रैली में बोलते अमित शाह (स्क्रीनग्रैब : ANI)

Photo : ANI

Amit Shah Ramnagar Rally: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रामनगर, बेतिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तंज कसा हमला बोला। मतगणना के दिन की 'क्रोनोलॉजी' समझाते हुए अमित शाह ने कहा कि 14 तारीख तो विपक्षी पार्टियों का सफाया हो जाएगा।

शाह ने समझाई 'क्रोनोलॉजी'

आज बेतिया के रामनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा हुई। जिसमें वह जनता को संबोधित करते हुए कहा कि "आज बिहार में पहले चरण का मतदान हो रहा है,दूसरे चरण का मतदान 11 तारीख को होगा। मैं पूरे बिहार में घूमता हुआ रामनगर आया हूं।" इसके बाद शाह ने मौजूद जनता पूछा कि "रामनगरवालो जानना चाहते हो कि 14 नवंबर को क्या नतीजा आएगा?" फिर उन्होंने कहा कि "14 तारीख को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी, 11 बजते-बजते राहुल और लालू की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा..." जिसके बाद वे बोले कि मोदी जी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

पहले भी कर चुके हैं हमला

यह बयान उस माहौल में आया है जब बिहार में दो चरणों में मतदान हो रहा है। पहला चरण में आज 18 जिलों की 121 सीटों वोटिंग हो रही है। सभी सीटों की मतगणना 14 नवंबर को होगी। इससे पहले भी अमित शाह ने दरभंगा और पश्चिम चंपारण की रैलियों में विपक्ष पर हमला करते हुए कहा था कि लालू-राबड़ी के शासन में बिहार को जंगल राज का सामना करना पड़ा था, जिसे NDA ने खत्म किया है।

आज कई नेताओं का भविष्य दांव पर

शाह के इस बयान को चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें मतदाताओं को यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि NDA की जीत तय है और विपक्ष को समर्थन देना व्यर्थ होगा। यह बयान चुनावी माहौल को और गर्म करने वाला है, खासकर तब जब तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी जैसे कई बड़े नेताओं के भविष्य का फैसला आज होना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article