Amethi Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम इंडिया गठबंधन के लिए संजीवनी लेकर आए हैं। खासकर, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने सभी को चौंका दिया है। कांग्रेस करीब 8 सीटों पर लीड ले चुकी है, उनमें से प्रदेश की सबसे हॉट सीट अमेठी भी शामिल है। यहां बीजेपी की स्मृति ईरानी का सीधा मुकाबला कांग्रेस पार्टी के किशोरी लाल शर्मा से है। किशोरी लाल लगातार सुबह से लीड बनाए हुए हैं। स्मृति ईरानी पर हार का खतरा मंडरा रहा है। उधर, जीत की सुगबुगाहट के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किशोरी लाल शर्मा को बधाई देते हुए ट्विट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई !
अमेठी लोकसभा परिणाम
