'अमेठी में मेरी जीत यानी गांधी परिवार की जीत', कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने किया बड़ा दावा; BJP को बताया अहंकारी

Amethi Election: कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने दावा किया है कि अमेठी गांधी परिवार की 'अमानत' है, मेरी जीत यानी उनकी जीत होगी। उन्होंने कहा कि 'यह उनका (भाजपा) अहंकार है, जो बोल रहा है कि सीट पर हमने हार स्वीकार कर ली। 20 मई को जनता इसका जवाब देगी और नतीजा चार जून को सामने होगा।'

Lok Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस सीट पर कांग्रेस के हार स्वीकार करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दावे से ‘अहंकार’ की बू आती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी जीत गांधी परिवार की जीत होगी। शर्मा ने एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता सतीश शर्मा का उदाहरण दिया, जिन्होंने 1990 के दशक में अमेठी से चुनाव लड़ा था और इस सीट पर सोनिया गांधी के राजनीतिक सफर की शुरुआत की नींव रखी थी। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में इस तरह के हालात बनते हैं तो वह भी गांधी परिवार के किसी सदस्य के लिए ऐसा ही करेंगे।

KL Sharma on Gandhi Family

गांधी परिवार पर क्या बोले केएल शर्मा।

सांसद प्रतिनिधि रह चुके हैं केएल शर्मा

सतीश शर्मा ने 1991 और 1996 में अमेठी सीट पर दर्ज की थी लेकिन 1998 में उन्हें हार का सामना करना पड़ना था, जिसके बाद उन्होंने रायबरेली का रुख किया और सोनिया गांधी ने 1999 में अमेठी से चुनाव लड़ा तथा जीत दर्ज की। इस बार राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं जबकि गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा अमेठी से चुनाव मैदान में हैं। केएल शर्मा रायबरेली और अमेठी दोनों सीट पर सांसद प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं।

End of Feed