राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ, आगरा पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा तो शामिल हुए सपा प्रमुख

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 25, 2024, 05:32 PM IST

आगरा में रोड शो के दौरान राहुल और अखिलेश ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों उत्तर प्रदेश से गुजर रही है। इस दौरान राहुल गांधी का साथ देने के लिए अब सहयोगी दलों के नेता भी आने लगे हैं। बिहार में तेजस्वी यादव के बाद अब यूपी में अखिलेश यादव, राहुल गांधी का साथ देने इस मार्च में पहुंचे हैं। रविवार को जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा पहुंची तो समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए।

End of Feed