कन्नौज सीट से अखिलेश यादव ने भरा पर्चा, चौथी बार ठोकी दावेदारी, BJP के सुब्रत पाठक से होगा मुकाबला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2024, 01:00 PM IST

Akhilesh Yadav Nomination : अखिलेश यादव की उम्मीदवारी पर फैसला हो जाने के बाद कन्नौज सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुब्रत पाठक ने प्रतिक्रिया दी। पाठक ने कहा कि 'लोकतंत्र में चुनाव सबसे बड़ा त्योहार होता है। जब चुनाव होते हैं तो दिलचस्प होने चाहिए।

Akhilesh Yadav Nomination : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। सपा अध्यक्ष का इस सीट पर मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुब्रत पाठक से होगा। नामांकन के समय सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव भी उनके साथ मौजूद थे। कन्नौज सीट सपा का गढ़ है। यहां से अखिलेश तीन बार सांसद रह चुके हैं। इस सीट से मुलायम सिंह यादव और अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव भी लोकसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं। कन्नौज सीट से अखिलेश के उम्मीदवार बनने के बाद इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

बसपा से इमरान जफर मैदान में

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यहां से इमरान बिन जफर को चुनाव मैदान में उतारा है। इस सीट पर पहले अखिलेश के भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट मिला था लेकिन बताया जा रहा है कि इस उम्मीदवारी में सपा को वह 'दम खम' नजर नहीं आया इसलिए इस पारिवारिक सीट से अखिलेश ने चुनाव लड़ने का फैसला किया। कन्नौज के स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने भी सपा अध्यक्ष को यहां से चुनाव लड़ने की मांग की थी। चुनावी मैदान में अखिलेश के उतर आने के बाद इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

End of Feed