PM मोदी पर अखिलेश का प्रहार, बोले-इस बार दोनों 'शहजादे' भगवा पार्टी को 'शह' देंगे और जनता देगी 'मात'

Akhilesh Yadav Azamgarh rally : सपा और कांग्रेस द्वारा पिछड़ों और दलितों का आरक्षण छीन कर मुसलमान को देने की साजिश रचने के भाजपा के आरोप का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा, 'कोई किसी का आरक्षण नहीं छीन रहा है। अगर आरक्षण को लेकर किसी ने धोखा दिया है तो वह भाजपा है।

Akhilesh Yadav Azamgarh rally : लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में राजनीतिक दलों के बीच जुबानी हमले और तेज हो गए हैं। अंतिम दौर में मतदाताओं को लुभाने के लिए वे विरोधियों पर तीखे हमले कर रहे हैं। छठवें चरण में यूपी की पूर्वांचल सीटों पर मतदान होना है। चुनाव प्रचार के इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को आजमगढ़ पहुंचे। यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री के 'दो शहजादों' वाले बयान के लिए उन पर तंज कसा। अखिलेश ने भाजपा पर भी निशाना साधा। बता दें कि आजमगढ़ सीट से अखिलेश के भतीजे धर्मेंद्र यादव उम्मीदवार हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ से है। उपचुनाव में दिनेश लाल सपा नेता धर्मेंद्र को हरा चुके हैं।

Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

'इस बार शहजादे शह और मात देंगे'

अखिलेश ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी और हम लोगों को शहजादे-शहजादे कहा जा रहा है। इस बार देखना दोनों शहजादे मिलकर ऐसी शह देंगे और जनता ऐसी मात देगी कि इनका पता नहीं लगेगा (कि कहां गए)। इस बार शहजादे शह देने वाले हैं और जनता मात देने वाली है।' प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भाजपा नेता इन दिनों अपनी चुनावी रैलियां में सपा प्रमुख यादव और कांग्रेस नेता गांधी को शहजादे कहकर उन पर तंज कर रहे हैं।

End of Feed