गुजरात में ये हैं AAP के 'पंच प्यारे', 5 सीटों पर जीत दर्ज कर केजरीवाल को दिया बड़ा 'गिफ्ट'

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 9, 2022, 07:38 AM IST

Gujarat Assembly Election Results 2022 : गरियाधार सीट पर AAP के सुधीरभाई वघानी विजयी हुए। वघानी को 60944 वोट और 43.46 प्रतिशत वोट मिले। आप प्रत्याशी वघानी ने इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी नकरानी केशूभाई को हराया। केशूभाई को 56125 वोट और 40.3 फीसदी मत मिले।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी ने किया बेहतर प्रदर्शन, राज्य में 5 सीटों पर जीत दर्ज की
  • गुजरात में दूसरी बार विस चुनाव लड़ने वाली इस पार्टी को करीब 13 प्रतिशत वोट मिले हैं
  • इस राज्य में जीत दर्ज करने के बाद राष्ट्रीय पार्टी बन गई है अरविंद केजरीवाल की यह पार्टी

Gujarat Assembly Election Results 2022 : गुजरात का विधानसभा चुनाव का परिणाम आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। राज्य में दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली पार्टी इस बार पांच सीटें जीतने में सफल हुई और उसे करीब 12.9 प्रतिशत वोट मिले हैं। दूसरा, वह राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। गुजरात चुनाव के नतीजे केजरीवाल की पार्टी को उत्साहित करने वाले हैं। आम आदमी पार्टी ने बोटाद, गरियाधार, जामजोधपुर, विसवादर और डेडियापाडा सीट पर जीत दर्ज की है। बोटाद से मुकेश मकवाना, गरियाधार सीट से सुधीर वघानी, विसवादर से भूपट बयानी और डेडियापाडा से चैतर वसावा विजयी हुए हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन विधानसभा सीटों पर जिन पर केजरीवाल की पार्टी ने जीत दर्ज की है।

aap Gujarat

गुजरात चुनाव में AAP को 5 सीटें मिली हैं।

बोटाद

इस सीट पर मुकेश मकवाना को 80581 को 43.04 प्रतिशत वोट मिले हैं। मकवाना ने भाजपा के घनश्यामभाई विरानी को हराकर जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी को 77802 वोट और 41.56 फीसदी मत मिले। कांग्रेस के मनहरभाई पटेल तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें 19058 वोट और 10.18 प्रतिशत वोट मिले।

End of Feed