UP Nikay Chunav 2023: इस बार उत्तर प्रदेश शहरी निकाय चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है। राज्य के निकाय चुनावों में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच होता आया है लेकिन अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनावी ताल ठोक दिया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी राज्य में निकाय चुनाव लड़ेगी। साथ ही दिल्ली की इस पार्टी ने मतदाताओं को अपनी तरफ रिझाने के लिए बड़े वादे भी कर दिए हैं।
यूपी निकाय चुनाव में अब AAP की एंट्री।
हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ होगा-संजय सिंह
लखनऊ में रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि 'AAP जिन-जिन नगर-निगमों, नगर-पालिकाओं में जीतेगी वहां हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ होगा। AAP पूरे उत्तर प्रदेश में नगर निगम के चुनाव में सभी वार्डो, मेयर, पार्षदों के पदों पर मजबूती से लड़ेगी। यह काम तो शहरों की सफाई का है, आपके नगर से गंदगी दूर करने का है, ये काम AAP को दे दीजिए। झाड़ू वाले आपके शहर को साफ करके दिखाएंगे।'
AAP जिन-जिन नगर-निगमों, नगर-पालिकाओं में जीतेगी वहां हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ होगा: AAP नेता संजय सिंह, लखनऊ(12.03) undefined
— ANI (@ANI) Mar 13, 2023
विस चुनाव में मिली असफलता
जाहिर है कि शहरी निकाय चुनावों में आप की एंट्री भाजपा और सपा की मुश्किलें बढ़ाने वाली होगी। अभी तक निकाय चुनावों में ज्यादातर मुकाबला दो तरफा यानी भाजपा और सपा के बीच होता आया है। अब केजरीवाल की पार्टी पूरे दमखम के साथ यह चुनाव लड़ने जा रही है। AAP ने यूपी में पिछले साल विधानसभा लड़ा था लेकिन वह कोई कमाल नहीं कर पाई। आप का जनाधार शहरी वोटरों में माना जाता है। पार्टी अपने इस वोट बैंक को और बढ़ाने की फिराक में है।AAP पूरे उत्तर प्रदेश में नगर निगम के चुनाव में सभी वार्डो, मेयर, पार्षदों के पदों पर मजबूती से लड़ेगी... यह काम तो… t.co/A2G0Le2aDM
— ANI (@ANI) Mar 13, 2023
