इलेक्शन

Exit Polls :'सर्वे में हम सत्ता में नहीं आते...' एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलने की भविष्यवाणी पर AAP का रिएक्शन

AAP Reactions On Exit Polls: JVC Poll पोल के अनुसार, भाजपा को 39-45 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि आप 22-31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है, सर्वे को लेकर AAP की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Image

सर्वे को लेकर AAP की प्रतिक्रिया सामने आई

AAP Reactions On Exit Polls: सभी प्रमुख सर्वेक्षणकर्ताओं (All Major Pollsters) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की है। जेवीसी पोल (JVC Poll) के अनुसार, भाजपा (BJP) को 39-45 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि आप (AAP) 22-31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रह सकती है। दिल्ली की राजनीति में कभी प्रमुख ताकत रही कांग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

इसी तरह, मैट्रिज सर्वेक्षण (Matrize survey predicts) में भाजपा को 35-40 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आप को 32-37 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस हाशिये पर है, उसे 0-1 सीट मिलने की उम्मीद है।

गौर हो कि दिल्ली में बुधवार को 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान हुआ। जहां आम आदमी पार्टी अपने शासन रिकॉर्ड और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है, वहीं भाजपा और कांग्रेस वापसी की उम्मीद कर रही हैं।

प्रमुख एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलने की भविष्यवाणी के बाद AAP नेता सौरभ भारद्धाज ने क्या कहा सुनिए-

AAP नेता रीना गुप्ता ने कहा, 'आप ऐतिहासिक रूप से किसी भी एग्जिट पोल को देखें, आप को हमेशा कम सीटें दी जाती हैं, चाहे वह 2013, 2015 या 2020 हो। लेकिन जो भी दिखाया जाता है, आप को वास्तव में बहुत अधिक सीटें मिलती हैं। आप ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और अरविंद केजरीवाल चौथी बार सीएम बनेंगे।'

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि सभी सर्वेक्षण हमारे खिलाफ हैं। अगर आप ऐतिहासिक रूप से देखें, तो आप सर्वेक्षणों में सत्ता में नहीं आती है, लेकिन अंततः सरकार बनाती है... हम मतदान प्रतिशत से उत्साहित हैं..'

तमाम एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई गई

गौर हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद जब एग्जिट पोल सामने आए तो तमाम एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त दिखाई गई। कम से कम 8 एग्जिट पोल्स ऐसे रहे, जिनके अनुसार दिल्ली में इस बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। हालांकि, इनमें से कुछ ने कांटे की टक्कर जरूर बताई है, लेकिन फिर भी भाजपा की सरकार बनने का ही अनुमान जताया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article