पंजाब में 5-6 तो दिल्ली में 3 सीटें कांग्रेस को दे सकती है AAP, चाहती है हरियाणा और गुजरात में सीटें!

  • Reported by: रंजीता झा
  • Updated Jan 8, 2024, 11:18 PM IST

आम आदमी पार्टी पंजाब और दिल्ली में सीटें देने के लिए राजी है लेकिन अरविंद केजरीवाल इसके बदले में हरियाणा और गुजरात में भी सीटें चाहते है। कहा जा रहा है कि पंजाब में आम आदमीं पार्टी 5-6 सीटें देने के लिए राज़ी है।

विपक्षी इंडिया समूह की पार्टी कांग्रेस और आम आदमी की सीटों के बंटवारे को लेकर रविवार को पहली बैठक दिल्ली में हुई। मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में आम आदमी पार्टी की ओर से चार राज्यों का फॉर्मूला दिया गया है। आप दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और गुजरात में कांग्रेस से सीटें मांग रही है।

aap congress meeting

सीट शेयरिंग को लेकर आप और कांग्रेस के बीच मीटिंग

End of Feed