इलेक्शन

आज AAP जारी करेगी अपना मेनिफेस्टो, केजरीवाल कर सकते हैं बड़े ऐलान; महिलाओं और बुजुर्गों पर खास फोकस!

Delhi Election AAP Manifesto: दिल्ली चुनाव 2025 के लिए अरविंद केजरीवाल आज अपनी पार्टी आप का मेनिफेस्टो जारी कर सकते है। कहा जा रहा है कि इस घोषणापत्र में केजरीवाल महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

Image

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और वर्तमान सीएम आतिशी (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Delhi Election AAP Manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को अपना मेनिफेस्टो जारी कर सकती है, जिसका ऐलान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे। सूत्रों के अनुसार, यह मेनिफेस्टो दोपहर 12 बजे सार्वजनिक किया जाएगा, जिसमें पार्टी अपनी विजन और योजनाओं को जनता के सामने रखेगी।

आप के मेनिफेस्टो में क्या-क्या हो सकता है

इस मेनिफेस्टो में दिल्लीवासियों के लिए प्रमुख मुद्दों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और बुनियादी सेवाओं के सुधार के संदर्भ में कई अहम घोषणाएं की जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी इन मुद्दों पर अपने जोर देने के साथ, दिल्ली के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती है। हालांकि, अभी तक पार्टी या उसके नेताओं की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

बीजेपी जारी कर चुकी है घोषणापत्र

इसके पूर्व, शनिवार (25 जनवरी) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का 'संकल्प पत्र पार्ट-3' जारी किया था, जिसमें दिल्ली के विकास के लिए कई बड़े वादे किए गए थे। भाजपा के इस संकल्प पत्र पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इसे "खोखला" बताते हुए उसकी आलोचना की थी।

कब है दिल्ली में चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 फरवरी को एक चरण में होगा, और परिणामों की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी। दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 83.49 लाख पुरुष, 71.74 लाख महिलाएं, और 1,261 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 25.89 लाख युवा मतदाता और 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स भी हैं। दिल्ली में इस चुनावी मुकाबले में प्रमुख रूप से भा.ज.पा., कांग्रेस, और आम आदमी पार्टी के बीच घमासान हो रहा है। सभी दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और चुनावी प्रचार जोरों पर है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article