इलेक्शन

AAP Candidate List Haryana: नहीं हुआ गठबंधन! AAP ने हरियाणा के लिए घोषित कर दिए 20 उम्मीदवार

AAP Candidate List Haryana: आप ने हरियाणा चुनाव के लिए 20 नामों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद आप और कांग्रेस के बीच होने वाले गठबंधन खतरे में दिख रहा है।

Image

हरियाणा चुनाव के लिए आप ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • हरियाणा चुनाव के लिए आप ने घोषित किए उम्मीदवार
  • कांग्रेस के खिलाफ उतारे 11 उम्मीदवार
  • आप ने हरियाणा के लिए घोषित किए 20 नाम

AAP Candidate List Haryana: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस के साथ गठबंधन की बातचीत के बीच आप ने 20 नामों की घोषणा की है। जिसमें आप ने अनुराग ढांढा कलायत से, विकास नेहरा महम से, बिजेंद्र हुडा रोहतक से चुनावी मैदान में उतारा है।

आप ने गठबंधन पर क्या कहा

आप हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा- "हमने पहली सूची जारी कर दी है और जल्द ही आपको दूसरी सूची भी मिल जाएगी। अब चुनाव के लिए बहुत कम समय बचा है। हमने ईमानदारी से (गठबंधन के लिए) इंतजार किया क्योंकि हर विधानसभा में संगठन मजबूत है और वह मजबूत संगठन चाहता था कि हम चुनाव लड़ें। हमने अपना धैर्य दिखाया और उसके बाद हमने अपनी सूची जारी की।"

aap candidate list (2)

aap candidate list (2)

कांग्रेस के खिलाफ 11 उम्मीदवार

दिलचस्प बात यह है कि आप के 20 में से 11 उम्मीदवार ऐसे हैं, जहां पहले से ही कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है, इसका मतलब है कि केजरीवाल की पार्टी ने 11 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे हैं । ये 11 सीटें हैं-

  1. उचाना कलां
  2. महम
  3. बादशाहपुर
  4. नारायणगढ़
  5. समालखा
  6. डबवाली
  7. रोहतक
  8. बहादुरगढ़
  9. बादली
  10. बेरी
  11. महेंद्रगढ़

कांग्रेस के साथ चल रही थी गठबंधन की बात

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत चल रही थी। रिपोर्ट्स के अनुसार आप 10 सीट मांग रही थी, जबकि कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा पांच सीट देने के लिए तैयार थी। इधर गठबंधन पर बात हो रही थी, उधर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही थी। जिसके बाद अब आप ने भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article