AAP Candidate List for Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी काफी आक्रामक तरीके से रणनीति बना रही है और वहां उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी हैं, वहीं 11 सितंबर यानी बुधवार को AAP ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है।
गौर हो कि पार्टी अब तक राज्य में कुल 61 उम्मीदवार उतार चुकी है, इस चौथी लिस्ट में जुलाना से कविता दलाल को कांग्रेस की विनेश फोगट के खिलाफ मैदान में उतारा है।
लाडवा सीट से जहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मैदान में हैं इस सीट AAP ने जोगा सिंह को कैंडिडेट बनाया है वहीं कांग्रेस ने इस सीट से मेवा सिंह को टिकट दिया है।
पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह को बरवाला से टिकट दिया गया है
इससे पहलेआम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार देर रात 11 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की थी इसमें पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह को बरवाला से टिकट दिया गया है। वह एक दिन पहले ही भाजपा छोड़कर आप में शामिल हुए थे। ‘आप’ ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर कोई सहमति न बन पाने के कारण अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया और सोमवार को 20 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने मंगलवार को पहले नौ उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की। इसके बाद देर रात 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की गई।
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ प्रवीण गुसखानी को मैदान में उतारा है
पार्टी ने 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में से अब तक 40 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। अपनी तीसरी सूची में, आप ने गढ़ी सांपला-किलोई निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ प्रवीण गुसखानी को मैदान में उतारा है। सूची में शामिल अन्य नेताओं में रादौर से भीम सिंह राठी, नीलोखेड़ी से अमर सिंह, इसराना से अमित कुमार, राई से राजेश सरोहा, खरखौदा से मंजीत फरमाना, कलानौर से नरेश बागरी, झज्जर से महेंद्र दहिया, अटेली से सुनील राव, रेवाड़ी से सतीश यादव और हथीन से राजेंद्र रावत शामिल हैं।
