इलेक्शन

Maharashtra Nominated MLC: महाराष्ट्र में 7 नॉमिनेटेड एमएलसी लेंगे आज शपथ, सभी के नाम फाइनल; फायदे में BJP

Maharashtra Nominated MLC: महाराष्ट्र में नॉमिनेटेड एमएलसी का शपथ ग्रहण समारोह आज राजभवन में होगा। इस दौरान 7 नॉमिनेटेड एमएलसी शपथ लेंगे।

Image

महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा 7 एमएलसी के नाम फ़ाइनल

Photo : PTI

Maharashtra Nominated MLC: महाराष्ट्र में सात नॉमिनेटेड एमएलसी के नाम फाइनल हो गए हैं। इन सातों को राज्यपाल आज शपथ दिलाएंगे। इन सातों एमएलसी में बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है और उसके हिस्से में ज्यादा सीटें आईं हैं। इन सदस्यों के शपथ के खिलाफ उद्धव गुट हाईकोर्ट भी गया था। जहां से उसे झटका लगा है। हाईकोर्ट ने इनके शपथ पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि कोर्ट में उद्धव गुट की चुनौती देने वाली याचिका को मंजूर कर लिया है।

कौन-कौन बनेंगे एमएलसी

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र बीजेपी, शिवसेना शिंदे और अजीत पवार एनसीपी में कोटा फाइनल हो गया है। बीजेपी के हिस्से में-3, शिवसेना शिंदे के हिस्से में- 2 और राष्ट्रवादी अजीत पवार के हिस्से में 2 सीट गई है। शिवसेना से मनीषा कायंदे, हेमंत पाटिल एमएलसी के तौर पर शपथ लेंगे, वहीं बीजेपी से चित्रा वाघ, विक्रांत पाटिल और बाबूसिंह महाराज शपथ लेंगे। एनसीपी से पंकज भुजबल और इदरीस नाइकवाड़ी का नाम फाइनल हुआ है।

उद्धव सरकार का मामला कोर्ट में ही लंबित

इससे पहले साल 2020 में तत्कालीन उद्धव सरकार ने 12 एमएलसी नॉमिनेट करने की फाइल राज्यपाल को भेजा था, इस फाइल को तत्कालीन राज्यपाल कोश्यारी ने लौटा दी थी। जिस पर उद्धव गुट ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, जिसपर सुनवाई चल रही है। इन सबके बीच शिंदे सरकार ने 14 अक्टूबर को 7 एमएलसी की फाइल राज्यपाल राधाकृष्णन के पास भेजा था। जिसे राज्यपाल ने मंजूर कर दिया।

कब होगा शपथ

राज्यपाल द्वारा नियुक्त 7 एमएलसी का शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर विधान भवन में होगा। महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे शपथ दिलाएंगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article