AAP Chandigarh: केजरीवाल की पार्टी को छोड़कर BJP में गए 2 आप पार्षद वापस लौटे, 1 भाजपा के पास ही

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 9, 2024, 10:34 PM IST

AAP Chandigarh: आप चंडीगढ़ के तीन पार्षद - पुनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरण काला - फरवरी में दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए थे। गुरुचरण काला अभी भी बीजेपी में ही हैं।

AAP Chandigarh: चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के 3 पार्षद बीजेपी में गए थे, जिसमें से 2 लौट आए हैं। चंडीगढ़ मेयर चुनाव काफी विवादों में रहा था और धांधली के आरोप सुप्रीम कोर्ट में साबित हो चुके हैं। इस चुनाव में निर्वाचन अधिकारी पर आरोप है कि उसने धांधली कर बीजेपी को जिताया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आप कैंडिडेट को मेयर पद के लिए विजेता घोषित कर दिया था।

End of Feed