13 चुनावी रैलियां...जंगलराज और छठ पूजा का मुद्दा...पीएम मोदी ने बिहार में इस तरह पलट दी पूरी बाजी

प्रधानमंत्री ने बिहार में 13 चुनावी सभाओं को संबोधित किया और पटना में एक विशाल रोड शो किया तथा इस दौरान बिहारी अस्मिता के मुद्दे को जोरशोर से उठाया, छठ पूजा जैसी परंपराओं का उत्सव मनाया और राजद-कांग्रेस गठबंधन पर घुसपैठियों के प्रति नरम रुख रखने व सत्ता में रहने के दौरान जनता के पैसे से मुनाफा कमाने जैसे आरोप भी लगाए।

NDA Victory in Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को जबरदस्त जीत मिली है। महागठबंधन को इस तरह की हार की कल्पना भी नहीं रही होगी। सीएम बनने का सपना देखने वाले तेजस्वी यादव इस झटके को शायद ही कभी भूल पाएं। एनडीए की जीत के कई कारण हैं जिनमें एक कारण पीएम मोदी का चुनाव प्रचार मैदान में उतरकर विपक्ष पर जोरदार हमला करना भी रहा। पीएम मोदी ने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए जिसन आम मतदाता के मन को कचोटा और इसका नतीजा जीत के रूप में आया।

Modi Rally

बिहार चुनाव में पीएम मोदी का करिश्मा (PTI)

दरअअस, बिहार में एनडीए की इस जीत के केंद्र में कई मुद्दे रहे। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं, महिलाओं को दी गई आर्थिक सहायता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं द्वारा राष्ट्रीय जनता दल के शासन के दौरान के जंगल राज की लगातार याद दिलाना उन प्रमुख मुद्दों में शामिल रहे, जिन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाई।

End of Feed