Assam Government Postpones School Exam: मशहूर सिंगर और संगीतकार जुबीन गर्ग के अचानक निधन से पूरे असम राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घटना को देखते हुए असम के शिक्षा विभाग (Assam Education Department) ने बड़ा फैसला लिया है। शिक्षा विभाग ने जुबीन गर्ग के निधन के बाद स्कूल के एग्जाम को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
RRB NTPC RESULT 2025 (iStock)
विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि जुबीन गर्ग के निधन को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूल निरीक्षकों को निर्देशित किया जाता है कि वे कल से प्रस्तावित अर्धवार्षिक परीक्षा को स्थगित करें। ये तब तक लागू रहेगा जब तक दिवंगत कलाकार का अंतिम संस्कार नहीं हो जाता। जुबीन गर्ग ने असम के संगीत और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है।
कब होंगी परीक्षाएं?
जुबीन गर्ग के सम्मान और उनके निधन के शोक को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है ताकि शिक्षक, छात्र और अन्य लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। शिक्षा विभाग ने ये भी साफ किया है कि एग्जाम की अगली तारीखें अंतिम संस्कार के बाद जल्द ही घोषित की जाएंगी।
