योगी सरकार का 'विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2026' अभियान, 6 से 11 तक के छात्र 30 सितंबर तक करा सकेंगे पंजीकरण

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने, विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने और भारतीय वैज्ञानिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चला रही है।

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने, विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने और भारतीय वैज्ञानिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चला रही है। इसी क्रम में 'विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम)-2026-27' प्रतियोगिता में प्रदेश के अधिकतम विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

योगी सरकार का 'विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2026' अभियान

योगी सरकार का 'विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2026' अभियान

विज्ञान भारती (विभा) द्वारा आयोजित यह देश की सबसे बड़ी डिजिटल विज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं में से एक है। इसके माध्यम से कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक चिंतन, अनुसंधान, नवाचार और शुद्ध विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ भारत की समृद्ध वैज्ञानिक परंपरा और आधुनिक वैज्ञानिक उपलब्धियों से उन्हें परिचित कराया जाएगा। अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों तथा विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed