यूपी के बजट में शिक्षा पर योगी सरकार का खास जोर, तकनीकी शिक्षा के विकास लिए उठाए अहम कदम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। इस बार के बजट में योगी सरकार ने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए सभी संचालित योजनाओं को आगे बढ़ाने व छात्रा-छात्राओं को आधुनिक व तकनीकी शिक्षा से जोड़ने पर अधिक फोकस किया है। इसके लिए बजट में कई विशेष प्राविधान किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। गुरुवार को विधानसभा में प्रस्तुत किया गया बजट प्रदेश के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा बजट है। बजट का आकार 08 लाख 08 हजार 736 करोड़ 06 लाख रुपये है जो वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है। इस बार के बजट में योगी सरकार ने शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए सभी संचालित योजनाओं को आगे बढ़ाने व छात्रा-छात्राओं को आधुनिक व तकनीकी शिक्षा से जोड़ने पर अधिक फोकस किया है। इसके लिए बजट में कई विशेष प्राविधान किए गए हैं।

UP Budget 2025 Press Conference

UP Budget 2025 Press Conference

विधानसभा में अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रदेश की बेसिक शिक्षा को और सुदृण करने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 680 कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों का उच्च्चीकरण कक्षा 12 तक करते हुये कमजोर वर्ग की बालिकाओं को कक्षा 12 तक की निःशुल्क आवासीय शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। प्रदेश में प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक की समेकित शिक्षा के लिये अत्याधुनिक अवस्थापना सुविधाओं के साथ उत्कृष्ट शैक्षणिक परिवेश उपलब्ध कराने हेतु नवीन 57 मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय स्वीकृत किये गये हैं। जिनमें से वर्तमान वित्तीय वर्ष में 22 विद्यालयों के निर्माण की प्रक्रिया गतिमान है, जिसकी निर्माण इकाई लागत 25 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त प्रति विद्यालय 5 करोड़ रुपये की दर से फर्नीचर एवं उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे।

End of Feed