स्किल्ड युवा यूपी को बनाएंगे देश और दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब, AI से लेकर एग्रीकल्चर सेक्टर में युवाओं को दक्ष बनाएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश, देश की सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश की आबादी करीब 20 करोड़ थी। इस आबादी का 60 फीसद हिस्सा युवाओं का है। इनमें से 65 फीसद 30 वर्ष से और 55 फीसद 25 वर्ष से कम उम्र के हैं। इनको स्किल्ड बनाकर इनकी उत्पादकता का लाभ अगले दो से तीन दशक तक लिया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश, देश की सर्वाधिक आबादी वाला राज्य है। 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश की आबादी करीब 20 करोड़ थी। इस आबादी का 60 फीसद हिस्सा युवाओं का है। इनमें से 65 फीसद 30 वर्ष से और 55 फीसद 25 वर्ष से कम उम्र के हैं। इनको स्किल्ड बनाकर इनकी उत्पादकता का लाभ अगले दो से तीन दशक तक लिया जा सकता है। इन्हीं युवाओं को योगी सरकार उनकी क्षमता और रुचि के अनुसार बेहतर प्रशिक्षण देकर स्किल्ड बनाएगी ताकि ये युवा प्रदेश, देश और दुनिया के लिए संसाधन बनें। इनके श्रम की कीमत और गुणवत्ता बढ़े। इसके लिए सरकार इनको एआई (आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस) से लेकर एग्रीकल्चर सेक्टर में ट्रेनिंग देगी। यह ट्रेनिंग बेहतरीन शिक्षण संस्थाओं में नामचीन औद्योगिक घरानों की मदद से दी जाएगी। जरूरत हुई तो चुनिंदा युवाओं को योगी सरकार ट्रेनिंग के लिए विदेश भी भेजेगी।

Yogi government to train youth across sectors—from AI to agriculture

Yogi government to train youth across sectors—from AI to agriculture

विश्वबैंक के अध्यक्ष भी कर चुके हैं यूपी के संभावनाओं की तारीफ

सरकार की मंशा यह है कि आने वाले दिनों में ये युवा उत्तर प्रदेश को देश व दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाएं। इसकी पूरी संभावना भी है। चंद रोज पहले वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। साथ ही यह भी कहा कि मैनुफैक्चरिंग सेक्टर में यूपी की क्षमता असाधारण है। उनका यह बयान भी यूपी की संभावनाओं को बताता है।

End of Feed