UP: ​स्टार्टअप का मास्टर प्लान तैयार, आधा दर्जन नए क्षेत्र बदलेंगे युवाओं की तकदीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 09:38 AM IST

Uttar Pradesh Startup Policy: सीएम योगी के निर्देश पर स्टार्टअप नीति 2020 को आईटी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग संशोधित कर रहा है। संशोधित उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2020 पर कैबिनेट में जल्द मुहर लगने वाली है।

Uttar Pradesh Startup Policy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ‘एक आइडिया बदल सकता है आपका जीवन’ के मूलमंत्र को धरातल पर उतार रहे हैं। इसके लिए सरकार की ओर से स्टार्टअप का मास्टर प्लान तैयार किया गया है और आधा दर्जन नए क्षेत्रों के स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें महिलाओं, ग्रामीण प्रभाव वाले, सर्कुलर इकोनॉमी, सौर ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और व्यवसायीकरण आदि स्टार्टअप को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। सीएम योगी के निर्देश पर स्टार्टअप नीति 2020 को आईटी और इलेक्ट्रानिक्स विभाग संशोधित कर रहा है। संशोधित उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति 2020 पर कैबिनेट में जल्द मुहर लगने वाली है। संशोधित नीति में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

UP: ​स्टार्टअप का मास्टर प्लान तैयार, आधा दर्जन नए क्षेत्र बदलेंगे युवाओं की तकदीर

संशोधित स्टार्टअप में शामिल होंगी ये बातें

योगी सरकार स्टार्टअप आइडिया से उत्पाद बनाने पर पांच लाख रुपए और उसे बाजार में लांच करने पर 7.50 लाख रुपए देगी। स्टार्टअप्स को एक साल के लिए 17,500 रुपए मासिक भरण-पोषण भत्ता भी दिया जाएगा। नीति में उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना के लक्ष्य को तीन से बढ़ाकर 10 किया गया है। इसके अलावा व्यवहारिक आवश्यकताओं को देखते हुए महिला नेतृत्वयुक्त स्टार्टअप, ग्रामीण प्रभाव स्टार्टअप, सर्कुलर इकोनॉमी स्टार्टअप, नवीकरणीय ऊर्जा स्टार्टअप, जलवायु परिवर्तन स्टार्टअप और व्यवसायीकरण आदि की परिभाषाओं को नीति में पारिभाषित किया गया है। इससे इन क्षेत्रों में स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं की तकदीर बदलेगी।

End of Feed