UP के युवाओं को UPSC-NEET सहित इन प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग दे रही योगी सरकार, जानें क्या है CM अभ्युदय योजना

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Feb 28, 2024, 12:46 PM IST

Mukhyamantri Abhyuday Coaching Yojna: ‘अभ्युदय कोचिंग योजना’ के तहत उत्तर प्रदेश सरकार उन युवाओं को फ्री कोचिंग की सुविधा दे रही है जो सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति की वजह से अच्छी कोचिंग या तैयारी नहीं कर पाते हैं। जानें ये योजना कैसे युवाओं की राह आसान कर रही है।

Mukhyamantri Abhyuday Coaching Yojna: ‘अभ्युदय कोचिंग योजना’ के तहत उत्तर प्रदेश सरकार उन युवाओं को फ्री कोचिंग की सुविधा दे रही है जो सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक स्थिति की वजह से अच्छी कोचिंग या तैयारी नहीं कर पाते हैं। साल 2021 में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग के लिए एक योजना शुरू करने की घोषणा की थी। इस मुफ्त कोचिंग सुविधा का नाम ‘अभ्युदय’ रखा गया था। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का मुख्य उद्देश्य आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीए, सीडीएस, नीट जैसी परीक्षाओं के लिए छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करना है।

Mukhyamantri Abhyuday Coaching Yojna

Mukhyamantri Abhyuday Coaching Yojna

इस योजना के माध्यम से वह सभी छात्र जो अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कोचिंग नहीं प्राप्त कर पाते हैं, उन सभी छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस मुफ्त कोचिंग के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विषय का चयन, परीक्षा की तैयारी के टिप्स, प्रश्नों के उत्तर लिखने की विधि आदि टिप्स दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, सब्जेक्ट एक्सपर्ट की उपलब्धता के आधार पर विभिन्न विषयों की क्लासेज भी चलाई जाती हैं।

End of Feed