Pi Day 2023: 14 मार्च को क्यों मनाया जाता है पाई दिवस, अल्बर्ट आइंस्टाइन से है संबंध, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 14, 2023, 07:17 AM IST

World Pi Day 2023: दुनियाभर में गणितज्ञ हर साल 14 मार्च को Pi Day सेलिब्रेट करते हैं। पाई सबसे महत्वपूर्ण गणितीय एवं भौतिक नियतांकों में से एक है। 14 मार्च को पाई डे मनाने का विशेष कारण है। आइये जानते हैं इस दिन से जुड़े रोचक तथ्य।

World Pi Day 2023: आज विश्व पाई दिवस है। दुनियाभर में गणितज्ञ हर साल 14 मार्च को Pi Day सेलिब्रेट करते हैं। पाई सबसे महत्वपूर्ण गणितीय एवं भौतिक नियतांकों में से एक है। इस दिन का गणित की क्विज़ और प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। 14 मार्च को पाई डे मनाने का विशेष कारण है। पाई डे’ ऐसा ही दिवस है जो हर साल 14 मार्च को दोपहर एक बजकर उनसठ मिनिट (1.59 बजे) पर मनाया जाता है। 14 मार्च को 1:59:26 AM/PM पर पाई के सात दशमलवीय मान प्राप्त हो जाते हैं यानि 3.1415926। पाई की वैल्‍यू है – 3.14159, इसमें 3 मतलब तीसरा महीना मार्च, 14 यानी तारीख और 159 मतलब एक बजकर 59 मिनट। आइये जानते हैं इस दिन से जुड़े रोचक तथ्य।

Pi Day 2023: 14 मार्च को क्यों मनाया जाता है पाई दिवस, अल्बर्ट आइंस्टाइन से है संबंध, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

इसलिए 14 मार्च को होता है पाई दिवस

2009 में यूएस हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने 14 मार्च को राष्ट्रीय पाई दिवस के रूप में स्वीकार किया। अगर पाई के मान पर नजर डालें तो पाएंगे कि वह 3.14 है यानि साल के तीसरे महीने की 14 तारीख। इस वजह से पाई दिवस 14 मार्च को मनाया जाता है।

End of Feed