World book fair 2025 Ticket Price: भारत मंडपम में विश्व पुस्तक मेला कल से, ज्ञान के महाकुंभ में स्कूली छात्रों के लिए फ्री एंट्री

World book fair 2025 Ticket Price for students: विश्व पुस्तक मेला 2025 का आयोजन एक फरवरी से भारत मंडपम में होगा। इस भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 1 फरवरी 2025 को सुबह 11:30 बजे भारत मंडपम में किया जाएगा।

World Book Fair 2025: विश्व पुस्तक मेला 2025 का आयोजन एक फरवरी से भारत मंडपम में होगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, इंडिया के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि इस भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 1 फरवरी 2025 को सुबह 11:30 बजे भारत मंडपम में किया जाएगा। इस वर्ष पुस्तक मेले का विषय गणतंत्र दिवस पर केंद्रित होगा और आयोजन में 50 देशों की भागीदारी रहेगी। इस दौरान 2,000 से अधिक प्रकाशक और 1,000 से ज्यादा वक्ता मेले में आएंगे। आयोजकों के अनुसार, इस साल रूस को मुख्य देश के रूप में चुना गया है। इस आयोजन में छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जानिए स्कूली छात्रों के लिए टिकट की क्या व्यवस्था है।

World Book Fair 2025

World Book Fair 2025

World Book Fair 2025 Ticket Price

End of Feed