Why was Kondana Fort Renamed Sinhagad: केबीसी में अक्सर जनरल नॉलेज और इतिहास से जुड़े सवाल पूछ लिए जाते हैं। सामान्य ज्ञान की दुनिया में इतिहास से जुड़े सवाल अक्सर लोकों की दिलचस्पी बढ़ा देते हैं। खासकर जब सवाल छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके वीर सेनानियों से जुड़ा हो, तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। यहां हम आपके लिए केबीसी के 17वें सीजन के एपिसोड 84 में पूछा गया एक सवाल लेकर आए हैं। क्या आप जानते हैं कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने कोंढाणा किले का नाम बदलकर सिंहगढ़ किसके सम्मान में रखा था। अगर आप भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।
KBC Question: क्या था पूरा सवाल
छत्रपति शिवाजी महाराज ने किस मराठा सेनापति के सम्मान में पुणे के कोंढाणा किले का नाम बदलकर सिंहगढ़ किया था? यहां आप आप्शन देख सकते हैं।
A.बाजी प्रभु देशपांडे
B.नेताजी पालकर
C.तानाजी मालुसरे
D.प्रतापराव गुजर
Why was Kondana Fort Renamed Sinhagad: क्या है सही ऑप्शन
बता दें यहां सही ऑप्शन सी तानाजी मालुसरे है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठा सेनापति तानाजी मालुसरे के सम्मान में पुणे के कोंढाणा किले का नाम बदलकर सिंहगढ़ किया था। उनका जन्म 1600 ईस्वी में महाराष्ट्र के सतारा जिले के गोडोली (जवाली तालुका) गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम सरदार कालोजी मालुसरे और माता का नाम पार्वतीबाई था। उनके भाई का नाम सरदार सूर्याजी मालुसरे था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का शानदार मौका, सुपरवाइजर के पदों पर बिना परीक्षा के डायरेक्ट भर्ती
सबसे विश्वसनीय और बहादुर सेनापति
वह छत्रपति शिवाजी महाराज के विश्वसनीय और बहादुर सेनापतियों में गिने जाते हैं साल 1670 में कोंढाणा किले पर अधिकार करने के लिए हुए युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उस समय किले पर मुगल पक्ष का नियंत्रण था। तानाजी ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने सैनिकों के साथ किले पर चढ़ाई की और बहादुरी से मुकाबला किया।
