नए एडमिशन के लिए क्यों जरूरी होती है TC, अगर स्कूल टीसी ना दे तो क्या करें

नए स्कूल में एडमिशन के दौरान सबसे पहले देखा जाता है कि आपके पास TC है कि नहीं, क्योंकि एडमिशन के लिए इसे सबसे जरूरी दस्तावेज माना जाता है। ऐसे में अगर पुराने स्कूल द्वारा टीसी न दिया गया हो तो इसे कैसे लिया जा सकता है। आइए जानते हैं।

नया स्कूल, नई कॉपियां, नए दोस्त और एक नया सफर! बच्चे के एडमिशन को लेकर माता-पिता के दिलों में जहां एक तरफ उत्साह होता है, वहीं दूसरी तरफ कागजी कार्रवाई को लेकर थोड़ी टेंशन भी होती है। इसी कागजी भागदौड़ में एक नाम सबसे ज्यादा सुनाई देता है, और वो नाम है 'TC' यानी 'ट्रांसफर सर्टिफिकेट।' कभी-कभी यह छोटा सा दिखने वाला कागज का टुकड़ा अभिभावकों के लिए बड़ी सिरदर्दी बन जाता है। ऐसा तब होता है, जब उन्हें टीसी (TC) के महत्व और आवश्यकता के बारे पता नहीं होता या फिर पुराना स्कूल इसे देने में आनाकानी करने लगता है। इससे कारण कई बार एडमिशन कैंसिल होने की स्थिति आ जाती है। अगर आप भी अपने बच्चे के स्कूल बदलने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह स्टोरी काम की साबित हो सकती है।

TC

नए एडमिशन के लिए क्यों जरूरी होती है TC (Photo - AI)

टीसी क्या होता है? (What is Transfer Certificate)

टीसी क्यों जरूरी है और स्कूल से इसे कैसे लें, यह जानने से जरूरी है कि TC यानी ट्रांसफर सर्टिफिकेट (Transfer Certificate) होता क्या है। आसान भाषा में कहें तो यह आपके बच्चे का 'स्कूल पासपोर्ट' है। इंग्लिश में ट्रांसफर सर्टिफिके और हिंदी में इसे 'स्थानांतरण प्रमाण पत्र' कहते हैं। यह स्कूल द्वारा जारी किया जाने वाला एक ऑफिशियल डॉक्यूमेंट है, जो इस बात का लिखित पेपर है कि छात्र ने स्कूल छोड़ दिया है। इस सर्टिफिकेट में बच्चे का नाम, जन्मतिथि, उसकी आखिरी क्लास का रिजल्ट और स्कूल में उसका व्यवहार कैसा था, जैसी बेहद महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल होती है।

End of Feed