International Yoga Day 2026: क्यों 21 जून को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जानें क्या है इस साल की थीम

International Yoga Day 2026: वर्तमान समय में भागदौड़ से भरी जिंदगी में मानसिक शांति और शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए योग सबसे अच्छा है। योग के इसी महत्व को समझाने के लिए हर साल 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। आइए इसकी थीम जानें।

International Yoga Day 2026: भागदौड़ से भरी आज की दुनिया में मानसिक शांति और शारीरिक तंदुरुस्ती हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। इस दुनिया में 'योग' एक ऐसी संजीवनी है जो न केवल हमारे तन को बल्कि हमारे मन दोनों को स्वस्थ रख सकता है। योग के इसी महत्व को समझाने के लिए हर साल पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश देता है। स्कूलों, कॉलेजों समेत विभिन्न सरकारी विभागों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन योग प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है, ताकि हर व्यक्ति को इसमें शामिल किया जा सके।

International Yoga Day 2026

International Yoga Day 2026 (Photo- AI)

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस क्या है और कब मनाया जाता है?

हर साल 21 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है। 21 जून का दिन चुनने के पीछे एक खास वैज्ञानिक और भौगोलिक वजह है। बता दें कि इस दिन उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) में साल का सबसे लंबा दिन होता है और इसे 'ग्रीष्म संक्रांति' कहा जाता है। न केवल भारतीय संस्कृति के बल्कि योग विज्ञान के नजरिए से भी यह बेहद सकारात्मक और ऊर्जा से भरा हुआ दिन माना जाता है। यही वजह है कि योग के वैश्विक उत्सव के लिए इसी तारीख को चुनाव किया गया है।

End of Feed