ईस्ट इंडिया कंपनी भारत क्यों आई थी? जानें व्यापार से सत्ता तक कैसे पहुंची कंपनी

ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत को सैकड़ों सालों तक कंट्रोल किया और देश के लोगों पर हुकूमत की। लेकिन कम लोगों को ही पता होगा कि ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में केवल व्यापार करने आई थी, तो फिर वो सत्ता तक कैसे पहुंच गई?

East India Company Bharat kyon aai: ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत के एक बड़े हिस्से को सैकड़ों सालों तक कंट्रोल किया और देश के लोगों पर हुकूमत की। लेकिन इतिहास में झांके तो पता चलता है कि ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में केवल व्यापार करने आई थी, तो ऐसे में सवाल उठता है कि फिर वो सत्ता तक कैसे पहुंच गई? आइए जानें दिलचस्प किस्से के बारे में...शुरू में ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में 'व्यापार करके मुनाफा कमाने' आई थी। कंपनी भारत से मसाले, कपड़ा, रेशम, नील और दूसरी मूल्यवान वस्तुएं खरीदकर यूरोप में बेचने का कारोबार करना चाहती थी। उस दौर में भारतीय वस्तुओं की कई देशों सहित यूरोप में काफी मांग थी।

East India Company bharat kyon aai

ईस्ट इंडिया कंपनी भारत क्यों आई थी? (Image - ChatGPT)

ईस्ट इंडिया कंपनी पानी के रास्ते भारत आई थी। वे जिस जहाज से भारत आए थे, उसके कप्तान 'विलियम हॉकिन्स' थे। हॉकिन्स अपने साथ इंग्लैंड के राजा का पत्र और मुगल शासक के लिए उपहार लेकर आए थे। उनका उद्देश्य मुगल दरबार से अंग्रेज व्यापारियों के लिए सुविधाएं हासिल करना था। हॉकिन्स आगरा में जहांगीर के दरबार पहुंचे। उन्होंने अंग्रेजों के लिए व्यापार की अनुमति हासिल करने की कोशिश की, लेकिन पुर्तगालियों के विरोध और उस समय की राजनीतिक परिस्थितियों के कारण उन्हें तत्काल सफलता नहीं मिली।

End of Feed