General Knowledge: भारत के पहले 'शिक्षा मंत्री' कौन थे, जिन्होंने रखी थी देश के पहले IIT की नींव

Who Was India First Union Education Minister: क्या आप जानते हैं कि स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे? अगर आप भी नहीं जानते हैं कि देश के पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री कौन थे तो यहां जान लीजिए।

Who Was India First Union Education Minister: नीट पेपर लीक के चलते जंतर मंतर पर चल रहे विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद देर रात सरकार ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। बता दें देश में शिक्षा मंत्री का पद बेहद महत्वपूर्ण माना (First Education Minister) जाता है। आजादी के बाद देश के कई नेताओं ने शिक्षा मंत्री के तौर पर काम किया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे? अगर आप भी नहीं जानते हैं कि देश के पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री कौन थे तो यहां जान लीजिए।

Who Was India First Union Education Minister

भारत के पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री कौन थे

Who Was India First Union Education Minister: भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे

बता दें देश के पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) मौलाना अबुल कलाम आजाद थे। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 22 जनवरी 1958 तक देश के शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। कलाम साहब का जन्म 11 नवंबर 1888 को मक्का में हुआ था। बाद में उनका परिवार भारत आ गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह साल 1923 में मात्र 35 वर्ष की आयु में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण कार्यों को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत वर्ष 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया था। हर साल 11 नवंबर को उनकी जन्म जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

End of Feed