इंजीनियरिंग के बाद चुनी UPSC की राह, CBI में जमाई धाक, जानें कौन हैं लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा

Who is IPS Tarun Gauba: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा ने इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी की राह चुनी।

CP Tarun Gauba Success Story: उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा ने इंजीनियरिंग के बाद यूपीएससी की राह चुनी। खास बात यह है कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सिविल सेवा का रास्ता चुना और आज प्रदेश की राजधानी की कानून-व्यवस्था की कमान संभालने जा रहे हैं। आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा अपनी सख्त कार्यशैली, जांच-पड़ताल में विशेषज्ञता और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं।

आईपीएस तरुण गाबा

आईपीएस तरुण गाबा

तरुण गाबा उत्तर प्रदेश में कई जिलों के पुलिस प्रमुख रह चुके हैं। इसके अलावा वे राज्यपाल के एडीसी, लखनऊ रेंज के आईजी और गृह विभाग में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक प्रबंधन में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों में गिना जाता है।

End of Feed