16 की उम्र में CA बन गए लक्ष्मणन मय्यप्पन, ACCA-CFA भी किया पास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

यहां हम आपको एक ऐसे छात्र के बारे में बताएंगे जो महज 16 वर्ष की आयु में दुनिया के सबसे कम उम्र का सीए बन गया है। बता दें यहां हम लक्ष्मणन मय्यप्पन की बात कर रहे हैं। मेयप्पन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर मान्यता दी है।

Who Is Lakshmanan Meyyappan: अब तक 16 साल की उम्र में बच्चे को 10वीं, 12वीं की परीक्षा पास करते हुए सुना होगा, लेकिन यहां हम आपको एक ऐसे छात्र के बारे में बताएंगे जो महज 16 वर्ष की आयु में दुनिया के सबसे कम उम्र का सीए बन गया है। जी हां यहां हम लक्ष्मणन मेयप्पन की बात कर रहे हैं। मय्यप्पन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष चार्टर्ड अकाउंटेंट के तौर पर मान्यता दी है। उन्होंने 15 साल की उम्र में ACCA की पढ़ाई शुरू की और लगभग 1 वर्ष बाद इसे पूरा कर लिया।

Who Is Lakshmanan Meyyappan

16 में CA बन गए लक्ष्मण मय्यप्पन, ACCA-CFA भी किया पास

मां से मिली प्रेरणा

बता दें कोरोना महामारी के दौरान कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा पूरी करने के बाद लक्ष्मणन की अकाउंटिंग में रुचि बढ़ी। उनकी मां खुद ACCA प्रोफेशनल हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने बेटे को अकाउंटिंग से जुड़े शुरुआती कॉन्सेप्ट समझाए। यहीं से मेयप्पन की इस क्षेत्र में रुचि बढ़ती चली गई। अकाउंटिंग के बेसिक कॉन्सेप्ट समझने के बाद उन्होंने ACCA की पढ़ाई करने का फैसला लिया और महज 1 साल में इसे पूरा कर लिया।

End of Feed