कौन हैं दीपक धर? रिचर्ड फाइनमैन के साथ किया काम, अब डिराक मेडल से होंगे सम्मानित

Who Is Deepak Dhar: देश के प्रतिष्ठित भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर दीपक धर को इंटरनेशनल सेंटर फॉर थ्योरेटिकल फिजिक्स (ICTP) ने 2026 का डिराक मेडल के लिए चुना है। बता दें यह भौतिकी के क्षेत्र में दिए जाने वाले सबसे बड़े सम्मान में से एक है।

Who Is Deepak Dhar: भारत के जाने माने थ्योरिटिकल फिजिक्स के प्रोफेसर दीपक धर ने विज्ञान के क्षेत्र में देश का नाम एक बार फिर रोशन किया है। उन्हें इंटरनेशनल सेंटर फॉर थ्योरेटिकल फिजिक्स (ICTP) ने 2026 का डिराक मेडल देने का फैसला किया है। बता दें यह थ्योरेटिकल फिजिक्स के सबसे बड़े सम्मान में से एक है। वह इस साल यह सम्मान पाने वाले चार वैज्ञानिकों में शामिल हैं। उनके साथ बर्नार्ड डेरिडा, मार्क मेजार्ड और हाइम सोमपोलिंस्की को भी डिराक मेडल दिया जाएगा। बता दें दीपक की यह रिसर्च स्टेटिस्टिकल फिजिक्स (Statistical Physics), स्टेटिस्टिकल मेकेनिक्स (Statistical Mechanics) और कॉम्पलेक्स सिस्टम से जुड़ी है। उन्हें विशेषकर सैंडपाइल मॉडल (Sandpile Model) पर महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाना जाता है।

Who Is Deepak Dhar

Who Is Deepak Dhar: डिराक मेडल से सम्मानित होने वाले दीपक धर कौन हैं

इस मॉडल में रेत के ढेर का उदाहरण लेकर यह समझने की कोशिश की जाती है कि, किसी बड़े सिस्टम में छोटी छोटी घटनाएं किस तरह कभी कभी अचानक बड़े बदलाव का कारण बन सकती हैं।

End of Feed