Animesh Pradhan: तैयारी के बीच माता-पिता के निधन से भी नहीं डिगा हौसला, UPSC में दूसरी रैंक लाकर कायम की मिसाल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 17, 2024, 11:03 AM IST

Who is UPSC CSE 2nd Topper Animesh Pradhan: देश की सबसे कठिन परीक्षा यानी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस बार दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान हैं। अनिमेष प्रधान के पिता कॉलेज के प्रधानाचार्य थे। साल 2017 में उनका निधन हो गया था। पिता के बाद साल 2023 में उनकी मां का भी निधन हो गया।

UPSC CSE Result 2023, Know About AIR 2 Animesh Pradhan: देश की सबसे कठिन परीक्षा यानी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर रिजल्ट देखा सकता है। इस बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान हैं। जबकि तीसरे स्थान पर दोनुरु अनन्या रेड्डी हैं। आयोग की तरफ से कुल 1016 अभ्यर्थियों का फाइनल रूप से चयन किया गया है। आइये जानते हैं कि कौन हैं दूसरी रैंक लाने वाले अनिमेष प्रधान।

Who is UPSC CSE 2nd Topper Animesh Pradhan

Who is UPSC CSE 2nd Topper Animesh Pradhan

Who is Animesh Pradhan: कौन हैं दूसरी रैंक लाने वाले अनिमेष प्रधान

यूपीएससी टॉपर अनिमेष ओडिशा के अंगुल के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा तालचेर के कलिंग डीएवी स्कूल से प्राप्त की है। 12वीं क्लास में अनिमेष 98.4% अंकों के साथ पास हुए थे। साल 2021 में उन्होंने एनआईटी राउरकेला (NIT Rourkela) से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनिमेष प्रधान पहले ओडिशा लोक सेवा परीक्षा पास कर चुके हैं।

End of Feed