Which Indian city has tallest building: हमारे देश में तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण के बीच ऊंची-ऊंची इमारतें अब सिर्फ जरूरतें ही नहीं रह गई हैं। बल्कि ये स्टेटस और डेवलपमेंट का भी प्रतीक बन चुकी हैं । देश में एक से बढ़कर एक इमारते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर में सबसे ऊंची इमारत है? प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को देश के बारे में ऐसी जानकारी जरूर होनी चाहिए। चलिये जानते हैं देश के कौन से शहर में सबसे ऊंची इमारत है।
which Indian city has tallest building
भारत में कितनी ऊंची इमारतें ?
भारत की सबसे ऊंची इमारतें मुंबई में देखने को मिल जाएंगी। वर्तमान में यहां 200 से भी ज्यादा गगनचुंबी इमारते हैं। इसके अलावा यहां पर 5600 से भी ज्यादा ऊंची-ऊंची इमारतें मौजूद हैं। (tallest building of India) भारत की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारत की बात करें तो ये मुंबई में स्थित है। ये पैलेस रॉयल के नाम से जानी जाती है। इस बिल्डिंग की कुल ऊंचाई 320 मीटर है। साल 2008 में इसका काम शुरू हुआ था।
इन शहरों में हैं ऊंची इमारतें
मुंबई भारत का आर्थिक केंद्र है और यहां पर जमीन की कमी की वजह से ऊंची-ऊंची इमारतें बनाई गई हैं। शहर में रियल एस्टेट की कीमतें बहुत ज्यादा होने की वजह से डेवलपर्स ऊंचाई की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में यहां पर आपको काफी ऊंची बिल्डिंग्स देखने को मिल जाएंगी। हालांकि बीते कुछ समय से देश की राजधानी दिल्ली में भी काफी ऊंची-ऊंची इमारतें देखने को मिली हैं। दिल्ली के अलावा बेंगलुरु और हैदराबाद में भी ऊंची इमारतों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। भारत का स्काईलाइन आने वाले समय में और ऊंचा होने वाला है।
