सरकारी नौकरी के लिए कौन सा कंप्यूटर कोर्स जरूरी? जानें कौन-सी स्किल आएगी काम

Which Computer Course Is Best For A Governament Job: अधिकतर छात्रों क सवाल रहता है कि सरकारी नौकरी के लिए कौन से कंप्यूटर कोर्स की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि सरकारी नौकरी के लिए कौस सा कंप्यूटर कोर्स जरूरी है? यहां आप जान सकते हैं।

Computer Course For Governament Job: आज के समय में सरकरी नौकरी से लेकर प्राइवेट जॉब तक हर क्षेत्र में कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी ने अपनी जगह बना ली है। वहीं कई सरकारी नौकरियों में कंप्यूटर को अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अब केवल सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और विषय से जुड़ी जानकारी होना ही काफी नहीं है। सरकारी विभागों में कामकाज तेजी से डिजिटल हो रहा है। आवेदन प्रक्रिया से लेकर दस्तावेज तैयार करने, ऑनलाइन रिकॉर्ड संभालने और सरकारी पोर्टल पर काम करने तक कंप्यूटर का इस्तेमाल बढ़ गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज होना अनिवार्य हो गया है। अधिकतर नौकरियों के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कंप्यूटर कोर्स किया होता है। यहां पद और भर्ती के नियमों के आधार पर कंप्यूटर की योग्यता अलग अलग हो सकती है। यहां आप जान सकते हैं।

Computer Course For SSC CGL, Banking Clerk, Commerce Students, Bank Job

सरकारी नौकरी के लिए कौन सा कंप्यूटर कोर्स जरूरी

Which Computer Course Is Best For A Governament Job: CCC कोर्स की डिमांड

कई सरकारी नौकरियों में CCC यानी Course on Computer Concepts की डिमांड होती है। बता दें यह कंप्यूटर की बुनियादी समझ विकसित करने वाला कोर्स है। इसमें कंप्यूटर, इंटरनेट, ई-मेल, डिजिटल सेवाओं और ऑफिस से जुड़े सामान्य कार्यों की जानकारी दी जाती है। हालांकि किसी भर्ती में CCC अनिवार्य है या नहीं, यह संबंधित भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर निर्भर करता है।

End of Feed