महाराणा प्रताप ने कौन-कौन से युद्ध लड़े थे, जानें महाराणा से क्यों डरता था अकबर

Which Battle Did Maharana Pratap Fight Against Akbar: इतिहास के सबसे महान और शक्तिशाली योद्धा की बात की जाए तो महाराणा प्रताप का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यहां हम आप जान सकते हैं कि महाराणा प्रतान ने कौन कौन से युद्ध लड़े थे? अकबर महाराणा प्रताप से क्यों डरता था?

Which Battle Did Maharana Pratap Fight Against Akbar: द्वंद कहां तक पाला जाए, युद्ध कहां तक टाला जाए, तू भी है राणा का वंशज फेंक जहां तक भाला जाए...इतिहास के सबसे महान और शक्तिशाली योद्धा की बात की जाए तो महाराणा प्रताप का नाम सबसे पहले लिया जाता है। महाराणा का नाम लेते ही अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष की तस्वीर आंखों के सामने उभर आती है। 7 फीट 5 इंच की लंबाई 110 किलो वजन और हाथ में 81 किलो का भाला लिए युद्ध के मैदान में चेतक पर सवार वीर शिरोमणि की एक हुंकार से मुगलिया सल्तनत कांप उठती थी। आज यानी 9 मई को देशभर में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जा रही है। वह भारत माता की आन, बान और शान के प्रतीक थे।

Which Battle Did Maharana Pratap Fight Against Akbar

महाराणा प्रताप ने कौन-कौन से युद्ध लड़े थे, जानें महाराणा से क्यों डरता था अकबर (फोटो आभार: AI)

उनका जीवन हमें सिखाता है कि मातृभूमि की रक्षा और आत्मसम्मान से बड़ा इस संसार में कुछ भी नहीं होता। हल्दीघाटी का युद्ध इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। एक ओर अकबर की विशाल सेना थी और दूसरी ओर सीमित संसाधनों के बावजूद महाराणा प्रताप का अटूट आत्मविश्वास। यह केवल युद्ध नहीं था, बल्कि स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लड़ाई थी। महाराणा प्रताप ने यह साबित कर दिया था कि संख्या नहीं, बल्कि संकल्प और साहस विजय का मार्ग तय करते हैं। यहां हम आप जान सकते हैं कि महाराणा प्रतान ने कौन कौन से युद्ध लड़े थे? अकबर महाराणा प्रताप से क्यों डरता था?

End of Feed