UGC NET परीक्षा 2023 विषय और डेटवार कार्यक्रम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से जारी किया गया है, इसके बाद अब एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाने वाला है। उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in की मदद से नोटिस देख सकते हैं। UGC NET 2023 परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 तक आयोजित होने वाली है। UGC NET 2023 विषय और डेटवार कार्यक्रम (स्टेज 1, 57 विषय) आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। UGC NET 2023 में कुल 57 विषयों की परीक्षा होगी जो NTA की ओर से आयोजित की जाएगी।
UGC NET शेड्यूल
यूजीसी नेट परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। 2023 के लिए यूजीसी नेट प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड यूजीसी नेट परीक्षा की डेट, जगह और शिफ्ट का समय दिया जाएगा।
UGC NET 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड के स्टेप्स
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर 'यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड' लिंक को क्लिक करें।
- दिए गए क्रेडेंशियल्स के साथ पोर्टल लॉग इन करें।
- सब्मिट पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सभी विवरण चेक कर लें और पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर परीक्षा स्थल के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें, जिसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा की अनुमति नहीं होगी।
यूजीसी नेट दिसंबर फेज 1 परीक्षा शेड्यूल- UGC NET December Phase 1 Exam Schedule
UGC NET दिसंबर स्टेज 1 परीक्षा कार्यक्रम: डाउनलोड करने के स्टेप्स
- UGC NET 2023 की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- UGC-NET दिसंबर 2022 'यूजीसी नेट दिसंबर 2022 फेज 1 रिजीम डेट और सबजेक्ट वाइस शेड्यूल' पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया यूजीसी नेट परीक्षा शेड्यूल पीडीएफ डॉक्यूमेंट नजर आएगा।
- यूजीसी नेट के इस डॉक्यूमेंट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
