क्या है White Collar Job? रुतबे और शानदार सैलरी वाली इन नौकरियों का पूरा सच

What is White Collar Job: आपने व्हाइट कॉलर जॉब के बारे में जरूर सुनना होगा, लेकिन ये है क्या और इस श्रेणी में कौन-कौन सी नौकरियां आती है, इसके लिए क्या पढ़ाई करनी होती है आदि के बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। तो आइए आज आपको इस जॉब और इसके बारे में अधिक जानकारी दें।

What is White Collar Job: 'व्हाइट कॉलर जॉब' शब्द सुनते ही मन में एक ऐसी नौकरी की छवि बनती है, जिसमें रुतबा है, अच्छी सुख-सुविधाएं है और बेहतरीन सैलरी है। ऐसा लगे भी क्यों न, क्योंकि सफेद रंग को हमेशा से ही शालीनता और संपन्नता के प्रतीक के तौर पर देखा गया है। यही कारण है कि सफेदपोश' या 'व्हाइट कॉलर' नौकरियों सभी लोग करने की इच्छा रखते हैं। लेकिन इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। अगर आप भी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि वास्तव में ये नौकरियां क्या होती हैं और क्या आप भी इसी श्रेणी में आते हैं, तो आइए जानते हैं।

White Collar Job

व्हाइट कॉलर जॉब क्या है

व्हाइट कॉलर जॉब क्या होती है?

अक्सर आपने व्हाइट कॉलर जॉब के बारे में सुना होगा, लेकिन इसके बारे में लोग जानते कम हैं। व्हाइट कॉलर जॉब वह नौकरियां होती हैं, जिसमें पेंट-शर्ट और टाई पहनकर ऑफिस वर्क किया जाता है। इसमें फिजिकल वर्क की तुलना में मेंटल यानी मानसिक काम अधिक होता है। इसमें टेक्निकल स्किल, मैनेजमेंट और प्रशासनिक कार्य अधिक होते हैं। यह अधिकतर ऑफिस के माहौल में बैठकर की जाती है।

End of Feed