विदेश में पढ़ाई के लिए क्यों जरूरी है Residence Permit, क्या बिना इसके रद्द हो जाएगा एडमिशन?

विदेश में पढ़ाई करने के लिए केवल वीजा और यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना काफी नहीं है, उसके साथ Residence Permit की आवश्यकता भी होती है। इसके बिना आपका एडमिशन भी कैंसिल हो सकता है। तो आइए इसके बारे में जानें।

What is Residence Permit: हर साल हजारों/लाखों भारतीय छात्र विदेश में पढ़ाई के अपने सपने को साकार करते हैं और अलग-अलग देशों में स्थित प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन हासिल करते हैं। लेकिन उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए केवल यूनिवर्सिटी का ऑफर लेटर पाना और वीजा हासिल करना ही काफी नहीं होता। विदेश पहुंचने के बाद एक बेहद महत्वपूर्ण कानूनी प्रक्रिया शुरू होती है, जिसे कहते हैं रेजिडेंट परमिट (Residence Permit)। यदि कोई छात्र समय रहते रेजिडेंट परमिट प्राप्त करने में विफल रहता है, तो उसके लिए न केवल कानूनी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं, बल्कि उसका यूनिवर्सिटी एडमिशन और वीजा भी खतरे में पड़ सकता है।

विदेश में पढ़ाई के लिए क्यों जरूरी है Residence Permit

विदेश में पढ़ाई के लिए क्यों जरूरी है Residence Permit (Photo - AI/Newsroom Verified)

रेजिडेंट परमिट क्या है?

रेजिडेंट परमिट एक ऐसा आधिकारिक दस्तावेज है जो विदेशी सरकारों द्वारा अंतरराष्ट्रीय छात्रों को उनके देश में कानूनी रूप से रहने, पढ़ाई करने और सीमित कार्य करने की अनुमति देने के लिए जारी किया जाता है। सरल शब्दों में कहें तो रेजिडेंट परमिट किसी विदेशी देश में आपके लीगल स्टे का आईडी कार्ड होता है।

End of Feed