क्या है NTA का प्रिंटिंग प्रोटोकॉल? कड़ी सुरक्षा में कैसे तैयार होता है प्रश्नपत्र

नीट परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले के बाद NTA एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आइए इस बीच जानते हैं एनटीए का प्रिंटिंग प्रोटोकॉल क्या है।

What is NTA Printing Protocol: नीट परीक्षा एक बार फिर विवादों के घेरे में है। सीकर में पेपर लीक होने के मामले से लाखों छात्रों का भविष्य दाव पर लगा हुआ है। बता दें कि यहां परीक्षा से ठीक पहले छात्रों के पास गेस पेपर पहुंचने का दावा किया गया है। इस दावे के बाद से प्रश्नपत्र को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी सुरक्षा के बावजूद सेंधमारी कैसे हो जाती है। टेंडर डॉक्यूमेंट और उपलब्ध जानकारी के अनुसार, एनटीए का प्रिंटिंग प्रोटोकॉल किसी अभेद्य किले जैसा है। प्रिंटिंग प्रोसेस से लेकर पेपर तैयार होने तक और परीक्षा होने तक इसे कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाता है। इसे बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। आइए पेपर लीक के इन विवादों के बीच जानते हैं कि एनटीए का प्रिंटिंग के लिए प्रोटोकॉल क्या है।

NTA

NTA Printing Protocol

प्रिंटिंग प्रेस का चयन और सख्त निगरानी

एनटीए एग्जाम के प्रश्नपत्र (Question Paper) की छपाई के लिए किसी भी साधारण प्रेस का चुनाव नहीं करता है। इसके लिए उच्च स्तरीय ऑडिट और कड़े सुरक्षा मानकों की जांच की जाती है। एनटीए द्वारा कड़ी जांच के बाद चुनिंदा प्रेस को ही यह काम दिया जाता है, जहां कंपोजिंग से लेकर पैकेजिंग तक का हर कदम एनटीए के अधिकारियों की सीधी निगरानी में होता है। पूरे प्रेस परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते हैं। बता दें कि इन सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का पूरा बैकअप एक साल तक सुरक्षित रखा जाता है ताकि भविष्य में किसी भी संदेह की जांच की जा सके।

End of Feed