What is Micro Retirement a New Career Trend: ब्रिटेन की एक 21 वर्षीय महिला ने दुनिया घूमने के लिए काम शुरू करने के तीन साल बाद माइक्रो-रिटायरमेंट लिया। एक नर्सरी कर्मचारी लॉरेन किर्बी (Lauren Kirby) 18 साल की उम्र से काम कर रही हैं। द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पुर्तगाल, एस्टोनिया, अमेरिका और मेक्सिको सहित 30 अलग-अलग देशों की यात्रा के लिए माइक्रो रिटायरमेंट लिया। आज की युवा पीढ़ी, खासकर जनरेशन जेड (Gen-Z) एक अलग सोच के साथ अपना करियर चुनते हैं और उसमें आगे बढ़ते हैं। वह पारंपरिक कामकाजी ढांचे से अलग सोच रखते हैं और इसी सोच से माइक्रो-रिटायरमेंट (Micro-Retirement) जैसे ट्रेंड का जन्म हुआ है। माइक्रो-रिटायरमेंट (Micro-Retirement) ट्रेंड इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। आइये जानते हैं क्या है माइक्रो रिटायरमेंट और क्यों हो रहा है ये इतना पॉपुलर।
क्या है माइक्रो-रिटायरमेंट, जो हो रहा है काफी पॉपुलर (Photo: Istock)
क्या है माइक्रो रिटायरमेंट: Micro Retirement in Hindi
माइक्रो रिटायरमेंट नई जेनरेशन का एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जिसमें पेशेवर युवा अपने करियर को छोड़े बिना बीच-बीच में कुछ हफ्तों या महीनों के लिए ब्रेक ले सकता है। इस ब्रेक का उद्देश्य होता है कि वह अपने शौक पूरे कर सके, खुद को रीचार्ज कर सके और मानसिक रूप से तरोताजा महसूस कर सके। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य, व्यक्तिगत विकास और जीवन में संतुलन बनाए रखना होता है। माइक्रो रिटायरमेंट एक नया और आधुनिक ट्रेंड है, जिसमें लोग अपने करियर से पूरी तरह रिटायर होने की बजाय बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक लेते हैं। ये ब्रेक कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक के हो सकते हैं। जनरेशन Z और मिलेनियल्स के बीच माइक्रो रिटायरमेंट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
माइक्रो रिटायरमेंट के फायदे
माइक्रो रिटायरमेंट क्यों हो रहा लोकप्रिय: Micro Retirement Trend
माइक्रो रिटायरमेंट के लोकप्रिय होने के कई कारण हैं। इसमें सबसे अहम है कि पेशेवर व्यक्ति को अपनी नौकरी या करियर से पूरी तरह अलग नहीं होना पड़ता है और वह एक लंबा ब्रेक लेकर फिर से नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ काम पर लौटता है। माइक्रो रिटायरमेंट करियर और जीवन के बीच एक बेहतर सामंजस्य का रास्ता बनाता है। माइक्रो रिटायरमेंट युवाओं को बर्नआउट, थकावट और तनाव से बचाता है, जिससे वे ज्यादा स्वस्थ और संतुलित जीवन जी पाते हैं। नीचे दिए गए बिंदुओं से आप आसानी से समझ पाएंगे कि आज के युवाओं के बीच माइक्रो रिटायरमेंट क्यों लोकप्रिय हो रहा है-
- यह पेशेवर युवाओं को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखने का मौका देता है।
- ट्रैवलिंग, स्किल डेवलपमेंट, वेलनेस, मेंटल हेल्थ और फैमिली टाइम जैसी चीजों पर ध्यान दे सकते हैं।
- व्यक्ति को लंबे समय तक चलने वाले तनाव और बर्नआउट से राहत मिलती है।
- माइक्रो रिटायरमेंट करियर और जीवन के बीच एक बेहतर सामंजस्य का रास्ता बनाता है।
- पेशेवर व्यक्ति को अपनी नौकरी या करियर से पूरी तरह अलग नहीं होना पड़ता है।
रिटायरमेंट और माइक्रो रिटायरमेंट में अंतर (Retirement vs Micro Retirement)
पारंपरिक रूप से रिटायरमेंट का मतलब है, किसी व्यक्ति का अपने पेशेवर जीवन से पूर्ण विराम लेना, जो आमतौर पर 60 वर्ष की आयु के बाद होता है। माइक्रो रिटायरमेंट इससे पूरी तरह अलग है। पारंपरिक रिटायरमेंट आमतौर पर 60 साल की उम्र के बाद होती है, लेकिन माइक्रो रिटायरमेंट का उम्र से कोई लेना देना नहीं है। काम के दौरान जब भी आपको जरूरत होती है या आपकी इच्छा करती है, आप अपने संस्थान से बातचीत कर माइक्रो रिटायरमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्यों जरूरी है माइक्रो-रिटायरमेंट
माइक्रो-रिटायरमेंट वैसे तो एक ट्रेंड लेकिन अब इसकी जरूरत महसूस होने लगी है। आज का वर्क कल्चर बहुत प्रतिस्पर्धी और तेजी से बदलने वाला है, जिसमें लगातार काम करते रहना थकान और मानसिक तनाव को बढ़ा देता है। ऐसे में माइक्रो-रिटायरमेंट एक फायदेमंद विकल्प के रूप में सामने आता है। यह ब्रेक लोगों को सिर्फ आराम ही नहीं देता, बल्कि उन्हें अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित करने का मौका भी देता है। यह एक सेल्फ मोटिवेशन की तरह है, जिससे व्यक्ति खुद के लिए समय निकालता है ताकि वह अपने करियर को और बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सके।
माइक्रो रिटायरमेंट क्यों हो रहा लोकप्रिय
माइक्रो-रिटायरमेंट के फायदे अनेक: Micro Retirement Benefits
- पारंपरिक रिटायरमेंट से अलग: माइक्रो-रिटायरमेंट जीवन के बीच में छोटे ब्रेक्स का नाम है, न कि अंतिम विराम।
- तनाव से मुक्ति: लंबे समय से हो रहे कार्य तनाव और बर्नआउट से राहत पाने का तरीका।
- शौक पूरे करने का समय: माइक्रो-रिटायरमेंट में व्यक्ति अपने शौक या पैशन पर ध्यान दे सकता है।
- सेहत के लिए फायदेमंद: फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए यह एक हेल्दी विकल्प है।
- प्रोफेशनल ग्रोथ में सहायक: ब्रेक के बाद व्यक्ति और ज्यादा ऊर्जा और स्पष्टता के साथ काम करता है।
- ट्रैवल और स्किल्स: लोग नई जगहों की यात्रा, नई स्किल्स सीखने पर भी ध्यान देते हैं।
- आत्म-जागरूकता का जरिया: यह व्यक्ति को खुद को समझने और अपने लक्ष्य तय करने का समय देता है।
- वर्क कल्चर में बदलाव: यह ट्रेंड दिखाता है कि अब वर्क कल्चर तेजी से इंसान-केंद्रित बन रहा है।
क्या कहता है माइक्रो रिटायरमेंट का आंकड़ा
Barnett Waddingham के सर्वे अनुसार, 25‑34 आयु वर्ग में लगभग 22% ने माइक्रो रिटायरमेंट लिया है। यह सिर्फ जेनरेशन जेड की बात नहीं है। Side Hustles के एक अन्य सर्वेक्षण के अनुसार, 10% कर्मचारी माइक्रो-रिटायरमेंट लेने पर विचार कर रहे हैं और 75% का मानना है कि कंपनियों को बिना वेतन छुट्टी जैसी माइक्रो-रिटायरमेंट नीतियां देनी चाहिए। इस संबंध में नार्थवेल में मनोचिकित्सा विभाग के निदेशक, मनोवैज्ञानिक डॉ. क्रिस्टोफर फिशर ने PEOPLE को बताया, "माइक्रो-रिटायरमेंट पेशेवरों को थकान कम करने, अपनी अन्य प्रतिबद्धताओं पर लौटने, नए सिरे से नई ऊर्जा के साथ वापस लौटने में सक्षम बना सकता है।
