Kakori Train Action क्या है? जिसने अंग्रेजों के शासन को हिलाकर रख दिया था

काकोरी कांड, जिसका नाम उत्तर प्रदेश सरकार ने अमर बलिदानियों के सम्मान में आधिकारिक तौर बदलकर 'Kakori Train Action' किया, वह है क्या? स्वतंत्रता संग्राम में इसका क्या महत्व रहा है। आइए आज इस घटना की वर्षगांठ पर इसके बारे में विस्तार से जानें।

Kakori Train Action: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में 9 अगस्त 1925 का दिन अदम्य साहस, वीरता और स्वाभिमान के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज है। जी हां, यह वही दिन है, जब लखनऊ के पास स्थित काकोरी नामक स्थान पर साहसी क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत के सरकारी खजाने से भरी ट्रेन को लूटकर ब्रिटिश साम्राज्य की जड़ों को हिलाकर रख दिया था। इस ऐतिहासिक घटना को भारतीय इतिहास में 'काकोरी कांड' या 'काकोरी ट्रेन एक्शन' के नाम से जाना जाता है।

Kakori Train Action

Kakori Train Action क्या है (Photo - AI)

बता दें कि यह केवल ट्रेन से धन लूटने की साधारण घटना नहीं थी, बल्कि यह ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भारतीय युवाओं द्वारा छेड़ी गई सीधी जंग का ऐलान था। हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) के वीर सेनानियों ने इस कदम के जरिए यह साबित कर दिया था कि भारत की आजादी के लिए देश का युवा किसी भी सीमा तक जा सकता है। यह घटना केवल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास के लिए महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह यूपीएससी, एसएससी और कई प्रतियोगिता परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए एक महत्वपूर्ण विषय है। तो आइए आज आपको काकोरी कांड के बारे में विस्तार से बताएं कि कैसे इसने आजादी की लड़ाई पर गहरा प्रभाव डाला।

End of Feed