डेटा एनालिटिक्स और डेटा साइंस के बीच क्या है अंतर, जानिए करियर के लिए क्या है बेहतर

हाई पेयिंग करियर की बात आते ही डेटा एनालिटिक्स और डेटा साइंस कोर्स का नाम सामने आता है, लेकिन आपके करियर के क्या बेहतर है। आइए दोनों के बीच अंतर को समझें और जानें क्या है बेहतर करियर ऑप्शन।

Difference Between Data Analytics and Data Science: डिजिटल क्रांति के आज के दौर में 'डेटा' एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दुनिया की लगभग हर छोटी-बड़ी कंपनी अपने व्यवसाय को बढ़ाने और सही निर्णय लेने के लिए डेटा पर निर्भर है। इस वजह से आईटी (IT) और कॉर्पोरेट सेक्टर में 'डेटा एनालिटिक्स' (Data Analytics) और 'डेटा साइंस' (Data Science) दोनों ही करियर के सबसे तेजी से उभरते हुए और आकर्षक विकल्प बनकर सामने आए हैं। हाई इनकम की बात हो या सुरक्षित करियर की, यह दोनों ही छात्रों की पसंद बने हुए हैं। हालांकि, कई लोग अक्सर इन दोनों तकनीकों को एक ही मान लेने की भूल कर बैठते हैं, जबकि दोनों के काम करने का तरीका, उद्देश्य और योग्यताएं एक दूसरे से काफी अलग हैं। यदि आप भी इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने की सोच रहे हैं, तो इन दोनों के बीच के स्पष्ट अंतर और अपने करियर के लिए सही विकल्प के बारे में आपको समझना बहुत आवश्यक है। आइए आपको आज दोनों के बीच अंतर के बारे में विस्तार से बताएं -

difference between data analytics and data science

difference between data analytics and data science

डेटा एनालिटिक्स क्या है? (What is Data Analytics)

डेटा एनालिटिक्स मुख्य रूप से मौजूदा डेटा के विश्लेषण पर केंद्रित होता है। इसका काम अतीत और वर्तमान के आंकड़ों की जांच करके यह पता लगाना होता है कि कोई घटना क्यों घटी और उसके आधार पर व्यवसाय को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। डेटा एनालिस्ट्स असंरचित या कच्चे डेटा को इकट्ठा करते हैं, उसकी सफाई यानी क्लिनिंग करते हैं और फिर चार्ट्स, ग्राफ तथा रिपोर्ट्स के जरिए कंपनियों को आसान भाषा में निर्णय लेने योग्य इनसाइट्स (Insights) प्रदान करते हैं। इसका मुख्य लक्ष्य व्यापारिक समस्याओं का समाधान करना और त्वरित निर्णय लेने में मदद करना। अगर इसके मुख्य टुल्स की बात करें SQL, Excel, Tableau, Power BI, और Python/R है।

End of Feed