West Bengal School Closed: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, अगले दो दिन स्कूल बंद रखने का आदेश

West Bengal School Closed: पश्चिम बंगाल में बारिश और बाढ़ से मचे हाहाकार को देखते हुए सरकार ने अगले दो दिनों तक स्कूल बंद रखने का फैसला जारी किया है। कोलकाता में भारी बारिश से आलम कुछ ऐसा है कि सबकुछ ठप्प पड़ गया है।

Kolkata Heavy Rainfall: देर रात भारी बारिश के चलते कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में पानी भर चुका है। आलम कुछ ऐसा है कि यातायात, सार्वजनिक परिवहन और रोजमर्रा के काम भी ठप्प पड़ गए हैं। भारी बारिश और बिजली गिरने के मामलों में कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। बारिश से हाहाकार के चलते अब पश्चिम बंगाल सरकार ने अब आने वाले दो दिनों तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। 24 और 25 सितंबर को राज्य के पहाड़ी एरिया वाले स्कूलों को छोड़कर सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

Kolkata Rains

कोलकाता बारिश (ANI/Twitter)

बंद रहेंगे सभी स्कूल

23 सितंबर को जारी इस आदेश के मुताबिक, 24 और 25 सितंबर को खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए बंगाल सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। राज्य के सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त/प्रायोजिक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों सहित सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि, ये आदेश पहाड़ी क्षेत्रों के लिए लागू नहीं होगा।

End of Feed