West Bengal Board 10th Result 2024 Link: पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) की तरफ से आज यानी 2 मई को सुबह 9 बजे सेकेंड्री रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। वेस्ट बंगाल बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। WBBSE 10th Madhyamik Result 2024 की घोषणा होने के बाद 9 बजकर 45 मिनट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा इसके बाद छात्र अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।
पश्चिम बंगाल बोर्ड रिजल्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में इस साल 8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। सभी का रिजल्ट एक साथ जारी होगा। पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होने के कुछ देर बाद रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं।
WBBSE 10th Result 2024 ऐसे करें चेक
- पश्चिम बंगाल 10th रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Results के लिंक पर जाना होगा।
- अब Result of WB Board Madhyamik Exam 2024 के लिंक पर जाएं।
- अगले पेज पर रोल नंबर और स्कूल कोड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
WB Board 10th Result 2024 इन वेबसाइट्स पर पाएं रिजल्ट
wbresults.nic.inआएगी टॉपर्स की लिस्ट
पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक रिजल्ट की घोषणा आज बोर्ड के सभागार में अध्यक्ष द्वारा की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा के बाद लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट जारी करने के अलावा और भी डिटेल्स दी जाएंगी। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट की घोषणा भी होगी। साथ ही पास प्रतिशत, जिलों का प्रदर्शन, कंपार्टमेंट एग्जाम और रीचेकिंग का शेड्यूल भी जारी होगा।
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं परीक्षा 2 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित हुई थी। परीक्षाएं राज्य भर में 2,675 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। करीब 8 लाख स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया था। पिछले साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 86.15 फीसदी दर्ज किया गया था।
