LIVE

WBCHSE WB HS Result 2024: घोषित हुआ पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्क्स

नीलाक्ष सिंहUpdated May 8, 2024, 15:45 IST

West Bengal HS Result 2024
WBCHSE WB HS Result 2024: घोषित हुआ पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें मार्क्स

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा कर दी गई है। पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज यानी 8 मई को दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया है। वेस्ट बंगाल कक्षा 10वीं का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है, अब बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। West Bengal बोर्ड की आधिकारिक साइट wbchse.nic.in है, लेकिन स्टूडेंट्स West Bengal HS Result 2024 wbresults.nic.in पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी WB HS Board Result 2024 डाउनलोड कर सकते हैं

पश्चिम बंगाल 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया गया था। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। बता दें, कुछ दिन पहले बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसके बाद से लगातार 12वीं के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब West Bengal HS Result 2024 को लेकर भी इंतजार खत्म हो गया है।

WBCHSE, WB HS Board Result 2024 Date and Time Updates

MAY 08, 2024 15:15 IST

WB Board Class 12th Result 2024 LIVE - वेबसाइट पर लिंक एक्टिव

पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 8 मई को दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। वहीं, रिजल्ट की लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर 3 बजे एक्टिव की गई। स्टूडेंट्स अब रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
MAY 08, 2024 14:48 IST

WB Board Class 12th Result 2024 LIVE - ऐसा रहा 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट

पश्चिम बंगाल 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी कर दिया गया है। इस साल 12वीं कॉमर्स में कुल 38,439 स्टूडेंटस शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 96.08 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है।
MAY 08, 2024 14:36 IST

WB Board Class 12th Result 2024 LIVE - किस स्ट्रीम में कितने स्टूडेंट्स

पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्ष 12वीं साइंस स्ट्रीम में इस साल कुल 1,05,810 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जबकि, 12वीं कॉमर्स में 38,439 और आर्ट्स में 5,95,292 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। अब सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
MAY 08, 2024 14:33 IST

WBCHSE WB HS Result 2024 LIVE - अभिका दास ने 12वीं में किया टॉप

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। बता दें कि इस साल 12वीं में अभिका दास ने 496 यानी 99.2 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।
MAY 08, 2024 13:53 IST

WBCHSE WB HS Result 2024 LIVE - ऐसा रहा 12वीं का रिजल्ट

पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस साल 12वीं की परीक्षा में 6,79,784 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस हिसाब से 12वीं का कुल पास प्रतिशत 89.99 फीसदी दर्ज किया गया है।
MAY 08, 2024 13:34 IST

WB HS Result 2024 Live- खुलने लगी पश्चिम बंगाल बोर्ड की साइट

MAY 08, 2024 13:28 IST

WBCHSE WB HS Result 2024 LIVE - 89.99 फीसदी स्टूडेंट्स पास

पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस साल 12वीं में कुल पास प्रतिशत 89.99 फीसदी दर्ज किया गया है।
MAY 08, 2024 13:17 IST

WBCHSE WB HS Result 2024 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MAY 08, 2024 13:08 IST

WB HS Result 2024 Live - जारी हुआ पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं का रिजल्ट

MAY 08, 2024 12:55 IST

West Bengal HS Result 2024 SMS से देखने का तरीका नोट करें

यहां SMS के माध्यम से पश्चिम बंगाल कक्षा 12 के परिणाम की जांच इन स्टेप्स से करें:-SMS ऐप में जाएं।"WB12" टाइप करें, उसके बाद अपना रोल नंबर (जैसे WB12 123456) टाइप करें।अब इसे 5676750 या 58888 पर भेज दें।West Bengal HS Result 2024 SMS के रूप में आपके पास तुरंत आ जाएगा।
MAY 08, 2024 12:23 IST

WBCHSE Result 2024 Live - 86.13% ने पाई सफलता

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं परीक्षा का परिणाम से पहले जानें पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं परीक्षा का परिणाम कैसा गया था। West Bengal Board Madhyamic Result 2024 में 86.13% छात्रों ने सफलता पाई थी। इन रिजल्ट्स को wbresults.nic.in पर जारी किया जाएगा, छात्र इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक पा सकेंगे।
MAY 08, 2024 11:46 IST

WB HS Result 2024 LIVE - पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट किस वेबसाइट से देखें

WS HS Result 2024 Website की बात करें, West Bengal HS Result 2024 को केवल wbchse.wb.gov.in, wbresults.nic.in पर से ही देखा जा सकेगा। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज को बुकमार्क करना न भूलें।
MAY 08, 2024 11:27 IST

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट लिंक कहां से मिलेगा? WS HS Result 2024 Link

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 कुछ देर में जारी होने वाला है। WS HS Result 2024 Link दोपहर बाद 1 बजे एक्टिव किया जाएगा। हालांकि एक खबर के अनुसार, लिंक 3 बजे तक एक्टिव हो सकता है।
MAY 08, 2024 10:54 IST

WB HS Result 2024 LIVE - पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट किस समय होगा जारी?

पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2024 आज दोपहर बाद 1 बजे जारी किए जाने की संभावना है। इन रिजल्ट को wbchse.wb.gov.in, wbresults.nic.in पर जारी किया जाएगा। West Bengal HS Result 2024 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की जाएगी।
MAY 08, 2024 10:17 IST

WBCHSE West Bengal HS 12th Result 2024 - पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट तारीख

पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2024 आज 8 मई को जारी किया जाना है, रिजल्ट देखने के लिए आपको लॉगिन करने की जरूरत होगी, इसलिए क्रेडिंशियल अभी से संभाल कर रखें। रिजल्ट के बाद wbchse.wb.gov.in पर जाएं और परिणाम लिंक पर क्लिक कर दें।
MAY 08, 2024 10:30 IST

WBBSE Madhyamik Result 2024: रिजल्ट के लिए प्रेस कांफ्रेंस की तैयारी पूरी

पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट अब से कुछ देर में जारी किया जाएगा। काउंसिल द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार हायर सेकेंडरी रिजल्ट (WBCHSE 12th Board Result 2024) की घोषणा दोपहर 1 बजे की जाएगी। एक बजे प्रेस कांफ्रेंस शुरू होगी और दोपहर 3 बजे काउंसिल की वेबसाइट, wbchse.wb.gov.in और पश्चिम बंगाल रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। इसी के साथ लाखों छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो जाएगा।
MAY 08, 2024 10:13 IST

WBCHSE West Bengal HS 12th Result 2024: सुभ्रांशु सरदार बने थे टॉपर

WBCHSE HS परिणाम टॉपर्स सूची 2023: सुभ्रांशु सरदार ने 496 अंक हासिल करके WB 12 परिणाम 2023 में टॉप किया था।
MAY 08, 2024 09:20 IST

WBCHSE WB HS Result 2024 LIVE: 10वीं का रिजल्ट हो चुका है जारी

WBCHSE द्वारा हायर सेकेंडरी के नतीजों की घोषणा से पहले WBBSE के माध्यमिक (कक्षा 10) के नतीजों की घोषणा पिछले सप्ताह में 2 मई को ही कर दी गई थी।
MAY 08, 2024 10:19 IST

WBCHSE West Bengal HS 12th Result 2024 - पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुछ देर में, रोल नंबर तैयार रखें

पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2024 जारी करने की तारीख व समय एक दिन पहले ही बता दी गई थी, जिन छात्रों ने WS HS 2024 परीक्षा में भाग लिया था वे रोल नंबर तैयार रखें क्योंकि कभी भी रिजल्ट लिंक की जानकारी आ सकती है।
MAY 08, 2024 08:52 IST

WB HS Result 2024 LIVE पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट के लिए क्या है पासिंग क्राइटेरिया?

WS HS Result 2024 Passing Criteria की बात करें तो, पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं का रिजल्ट आने के बाद वे छात्र ही पास कहलाएंगे जिन्हें सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर मिले हों। West Bengal HS Result 2024 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए जाने की उम्मीद है।