WBBSE West Bengal Board: माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं का समय बदला, जानें क्यों लिया गया फैसला

  • Agency by: IANS
  • Updated Jan 19, 2024, 11:23 AM IST

WBBSE West Bengal Board Exam Timing: पश्चिम बंगाल में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा के समय में बदलाव हुआ है। पश्चिम बंगाल बोर्ड ने परीक्षा के शुरू होने के समय में बदलाव का ऐलान किया है।

WBBSE West Bengal Board Exam Timing: पश्चिम बंगाल में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा के समय में बदलाव हुआ है। पश्चिम बंगाल बोर्ड ने परीक्षा के शुरू होने के समय में बदलाव का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) और पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) दोनों ने दो अलग-अलग अधिसूचनाओं में इसकी घोषणा की।

WBBSE West Bengal Board Exam Timing

WBBSE West Bengal Board Exam Timing

इस वर्ष माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक दोनों परीक्षाएं सुबह 9.45 बजे से शुरू होकर दोपहर 1 बजे तक चलेंगी। बीते साल परीक्षा का समय सुबह 11.45 बजे से दोपहर 3 बजे तक था। हालांकि, न तो बोर्ड और न ही परिषद ने समय में बदलाव के पीछे कोई विशेष कारण बताया है। सूत्रों ने कहा कि बदले हुए समय पर निर्णय राज्य सचिवालय के कुछ विशिष्ट निर्देशों के बाद लिया गया है।

End of Feed